सल्ट उपचुनाव को भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, प्रचार के अंतिम दिन आज सीएम समेत जुटेंगे दिग्गज

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और दिग्गज भाजपाई नेता सल्ट में जुटेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:45 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:35 AM (IST)
सल्ट उपचुनाव को भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, प्रचार के अंतिम दिन आज सीएम समेत जुटेंगे दिग्गज
सल्ट उपचुनाव को भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत अन्य नेता सल्ट में जुटेंगे। वे वहां भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।सल्ट सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल है। 

प्रदेश की भाजपा सरकार और पार्टी संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद हो रहे इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सियासी कौशल की परीक्षा होनी है। यदि पार्टी को जीत हासिल हुई तो यह 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद़्देनजर मनोबल उसका बढ़ाने वाली भी होगी। इसे देखते हुए भाजपा ने सल्ट में पूरी ताकत झोंकी हुई है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी उपचुनाव में प्रचार के लिए क्षेत्र में जाना था, मगर कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण वह सल्ट नहीं जा पाए थे। अब कोरोना को मात देने के बाद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उनका सल्ट का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गुरुवार को देहरादून से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक व पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ सल्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे सभी नेता वहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा-चार साल का कार्यकाल जिताएगा सल्ट उपचुनाव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी