साक्षी महाराज ने कहा- उत्तर प्रदेश में सबसे पहले योगी सरकार बनाएगी जनसंख्या नियंत्रण कानून

उत्तर प्रदेश के उन्नाव संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेंगे। भविष्य में जनसंख्या विस्फोट का कारण ना बने इसके लिए केंद्र सरकार को इस पर शीघ्र कानून बनाने की जरूरत है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 03:46 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:04 PM (IST)
साक्षी महाराज ने कहा- उत्तर प्रदेश में सबसे पहले योगी सरकार बनाएगी जनसंख्या नियंत्रण कानून
उत्तर प्रदेश के उन्नाव संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य साक्षी महाराज।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के उन्नाव संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करेंगे। भविष्य में जनसंख्या विस्फोट का कारण ना बने इसके लिए केंद्र सरकार को इस पर शीघ्र कानून बनाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट और अधिकतर सांसद इस पर अपनी चिंता जता चुके हैं।

ऋषिकेश के रेलवे रोड स्थित श्री भगवान भवन आश्रम में पत्रकारों के साथ बातचीत में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश में अब हम दो हमारे दो नहीं, बल्कि सबके दो की बात होगी। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ी चिंता का विषय है। भविष्य में जनसंख्या की बढ़ती दर विस्फोट का कारण बन सकती है। केंद्र सरकार को इस पर शीघ्र कानून लाने की जरूरत है।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य बनेगा जहां जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इस काम को करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर 145 सांसद केंद्र सरकार कानून बनाने के लिए लिख चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यकाल में यदि कानून बनता है तो यह राष्ट्र हित में होगा। सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के साथ समान नागरिक संहिता कानून को भी लागू करने की पैरवी की।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव और देश में 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। बुआ, बबुआ और पप्पू मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं, तब कुछ नहीं बिगड़ा अब तो वैसे भी देश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। गाजियाबाद की घटना पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अवसरवादी लोग फूट डालो राज करो की भावना से काम कर रहे हैं। समाज में यह लोग जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

चार धाम यात्रा शीघ्र खोलें तीरथ सरकार

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी भी सरकार को नहीं है। उत्तराखंड सरकार को सभी के लिए उत्तराखंड के चार धाम यात्रा शीघ्र शुरू करनी चाहिए। बातचीत में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो हमने तब भी यह सवाल उठाया था कि किसी भी सरकार को आस्था से खिलवाड़ का अधिकार नहीं है। अब तो उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यहां गंगा दशहरा और एकादशी स्नान पर रोक लगाई गई। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक चार धाम यात्रा पर रोक लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भले ही कड़े नियम और शर्तें लागू करें लेकिन अभिलंब चार धाम यात्रा को शुरू करना चाहिए। वह इस संबंध में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से बात करेंगे।

यह भी पढ़ें-अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि बोले, धर्म परिवर्तन में शामिल होने वालों पर हो कार्रवाई

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी