स्वामी शंकर तिलक की वैदिक संस्कृति पुस्तक का संतों ने किया विमोचन

वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम में स्वामी तिलक लिखित पुस्तक वैदिक संस्कृति का विमोचन संतों की उपस्थिति में हुआ।अंतरराष्ट्रीय वैदिक फाउंडेशन हिमालयन योगालय आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन योगालय आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकर तिलक महाराज की अध्यक्षता में किया गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 03:42 PM (IST)
स्वामी शंकर तिलक की वैदिक संस्कृति पुस्तक का संतों ने किया विमोचन
वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम में स्वामी तिलक लिखित पुस्तक वैदिक संस्कृति का विमोचन संतों की उपस्थिति में हुआ।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: वैदिक फाउंडेशन हिमालय योगालय आश्रम में स्वामी तिलक लिखित पुस्तक वैदिक संस्कृति का विमोचन संतों की उपस्थिति में हुआ।अंतरराष्ट्रीय वैदिक फाउंडेशन हिमालयन योगालय आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन योगालय आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकर तिलक महाराज की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंभ नगरी हरिद्वार से आये अग्नि अखाड़े के सचिव स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती, महाराज महंत लोकेश दास महाराज, शंकराचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री, स्वतंत्रता चैतन्य ने वैदिक संस्कृति पुस्तक का  विमोचन किया। अग्नि अखाड़े के सचिव स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती ने कहा कि आज के परिवेश में जहां हम अपनी भारतीय संस्कृति का लोहा पूरे विश्व में मना रहे हैं। वही भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यहां मां गंगा की अविरल धारा निरंतर बह रही है। कुंभ में जनमानस भवसागर को पार लगाने वाली मां गंगा में डुबकी लगाकर जिस प्रकार पुण्य कमाते हैं। उसी प्रकार स्वामी तिलक लिखित पुस्तक वैदिक संस्कृति संत महात्माओं के जरिए जनमानस तक संस्कारों का संदेश पहुंचाने में सार्थक होगी। स्वामी शंकर तिलक महाराज ने कहा कि

यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य

वैदिक संस्कृति पुस्तक जनमानस के लिए कारगर साबित होगी।इस कुंभ में मां गंगा के संकल्प के साथ हमारी संस्कृति हमारी विरासत को बचाने का संकल्प भी सभी को लेना होगा। इस अवसर पर स्वतंत्र चैतन्य, पवित्रता चैतन्य, गौरी उमाया  चैतन्य, पवित्रता चैतन्य, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को मिली राहत, यात्रियों को दिखाना होगा यात्रा का टिकट

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी