पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने ऋषिकेश पहुंचकर की गंगा पूजा, संत समाज ने किया स्‍वागत

वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती चमोली दौरे के बाद रविवार को ऋषिकेश पहुंची। यहां उन्होंने ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम में कुछ देर विश्राम किया। उन्‍होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:10 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने ऋषिकेश पहुंचकर की गंगा पूजा, संत समाज ने किया स्‍वागत
वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती चमोली दौरे के बाद रविवार को ऋषिकेश पहुंची।

जागरण संवादददाता, ऋषिकेश: वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती चमोली दौरे के बाद रविवार को ऋषिकेश पहुंची। यहां उन्होंने ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम में कुछ देर विश्राम किया। उन्‍होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया। 

उमा भारती चमोली जनपद के रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने के बाद आई आपदा का जायजा लेने चमोली गई थी। यहां चलाए जा रहे लापता नागरिकों के खोज व रेस्क्यू कार्य को देखने के बाद रविवार को साध्वी उमा भारती ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम पहुंची। साध्वी उमा भारती का संत समाज ने स्वागत किया। आश्रम में पूजा अर्चना के पश्चात साध्वी उमा भारती ने मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कुछ देर यहां विश्राम के पश्चात उमा भारती हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। इस दौरान महंत महावीर दास, महंत सुरेश दास, तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष रवि शास्त्री, आशीष कुकरेती, अजय उनियाल, चक्रपाणि दास, योगी दीपक दास, प्रमोद दास, सुदर्शनाचार्य महाराज, राम चौबे, अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Assembly Budget Session: विधानसभा का बजट सत्र कल से, सभी तैयारियां पूरी

दून पहुंची धारी देवी की डोली, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

श्रीनगर स्थित सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर से दून पहुंची डोली यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। महाआरती के बाद आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। 

देवी ईष्ट देव सेवा समिति के तत्वावधान में सात फरवरी को शुरू हुई 21 दिवसीय मां धारी देवी डोली यात्रा शनिवार को नेहरू कॉलोनी स्थित फव्वारा चौक पहुंची। यहां ढोल, दमाऊं व रणसिंघा के साथ डोली यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद डोली यात्रा ने नेहरू कॉलोनी स्थित मंदिर में विराम लिया। वहां श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। आयोजक सुंदरियाल महाराज ने बताया कि डोली यात्रा केदारघाटी के सिद्ध पीठ, पौड़ी, कोटद्वार से ऋषिकेश, रुड़की होते हुए देहरादून पहुंची है। अगले वर्ष देवी की डोली संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा करेगी। इस मौके पर महापौर सुनील उनियाल गामा, समिति के अध्यक्ष मनोज उनियाल सचिव दिगंबर प्रसाद सुंदरियाल, आचार्य सुरेंद्र प्रसाद, नीरू सुंदरियाल, विपिन काला, सुधांशु धस्माना आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, कोरोना के नियम हुए तार-तार; लगा लंबा जाम

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी