ऋषिकेश में पैर फिसलने से साध्वी उमा भारती चोटिल Dehradun News

गोमुख से गंगासागर तक एक सप्ताह पूर्व पर यात्रा पर निकली भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी उमा भारती ब्रम्हपुरी आश्रम में फिसलने के कारण घायल हो गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 12:08 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 07:27 PM (IST)
ऋषिकेश में पैर फिसलने से साध्वी उमा भारती चोटिल  Dehradun News
ऋषिकेश में पैर फिसलने से साध्वी उमा भारती चोटिल Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। गोमुख से गंगासागर तक एक सप्ताह पूर्व पर यात्रा पर निकली भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी उमा भारती ब्रम्हपुरी आश्रम में पैर फिसलने से घायल हो गईं। उन्हें सोमवार को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां वह एक दिन चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती इनदिनों गोमुख से गंगासागर तक की यात्रा पर हैं। रविवार को ऋषिकेश स्थित ब्रह्मपुरी आश्रम में पैर फिसलने वह घायल हो गईं थी। दोपहर बाद उन्हें हिमालयन हास्पिटल लाया गया। यहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विजेंद्र चौहान और डॉ. राजेश माहेश्वरी की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। उनके पैर का एक्स-रे कराया गया।

चिकित्सकों के मुताबिक साध्वी उमा भारती के पंजे के अगले हिस्से में हल्का फ्रैक्चर आया है। उन्हें अभी एक दिन चिकित्सालय में ही रखा जाएगा। इससे पहले सुबह उन्होंने गंगा तट पर पूजन करने के साथ ध्यान लगाया। गंगा तट पर संतो ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: चुनाव नहीं लड़ना चाहते कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, गांव में बसने की इच्छा

उप जिलाधिकारी नरेंद्र नगर युक्ता मिश्रा ने आश्रम पहुंचकर उनका हाल जाना। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज ने बताया कि साध्वी उमा भारती ने सोमवार की सुबह गंगा दर्शन की इच्छा जताई। जिस पर उन्हें पालकी में बिठाकर गंगा तट तक ले जाया गया। गंगा तट पर उन्होंने गंगा पूजन करने के साथ ध्यान लगाया। उन्होंने बताया कि जब तक वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती है तब तक यात्रा को स्थगित रखा गया है। वह आश्रम में ही स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: देहरादून में युवा कांग्रेस ने फूंका गृह मंत्री अमित शाह का पुतला

chat bot
आपका साथी