रुड़की: मंगलौर में युवक की दरिंदगी, सात साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार; बच्ची की हालत नाजुक

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार देर शाम को मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:18 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:01 PM (IST)
रुड़की: मंगलौर में युवक की दरिंदगी, सात साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार; बच्ची की हालत नाजुक
रुड़की: मंगलौर में युवक की दरिंदगी, छह साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार।

संवाद सहयोगी मंगलौर : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार की देर शाम को मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से गुजर रहे उसके गांव में रहने वाले अभिषेक नामक युवक ने उसकी बेटी को जबरदस्ती दबोच लिया।

आरोपित उसे पास के गन्ने के खेत में ले गया। यहां पर उसके दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोती, बिलखती अपने घर आई। उसने स्वजन को पूरी जानकारी दी। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपित अभिषेक की तलाश की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।

युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

रुड़की: युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोप है कि घर आकर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले मेें मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक युवती की मुलाकात कुछ समय पहले भगवानपुर क्षेत्र के चौल्ली निवासी असजद से हुई थी। इनके बीच प्रेम संबंध बन गये। आरोप है कि युवक एक साल से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने कई बार उसे शादी के लिए कहा। लेकिन, वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। युवती का आरोप है की 25 नवंबर को युवक उसके घर आया। उस समय युवती के स्वजन बाजार गये थे। युवती ने जब उसे शादी करने के लिए कहा तो उसने युवती की पिटाई कर दी। आरोप है कि असजद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित धमकी देकर वहां से चला गया। स्वजन के आने के बाद पीडि़त ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन युवती को लेकर कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचे। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढें- रुड़की में सगाई तोड़ना युवक को पड़ा भारी, पंचायत ने सुनाया अजीबो गरीब फैसला

chat bot
आपका साथी