Roorkee Coronavirus Update: नगर निगम कर्मचारी समेत छह संक्रमित मरीजों की मौत, 290 पॉजिटिव

Roorkee Coronavirus Update कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित छह और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक नगर निगम का कर्मचारी भी शामिल है। तीन मरीजों की मौत भगवानपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में हुई है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 05:06 PM (IST)
Roorkee Coronavirus Update: नगर निगम कर्मचारी समेत छह संक्रमित मरीजों की मौत, 290 पॉजिटिव
नगर निगम कर्मचारी समेत छह संक्रमित मरीजों की मौत।

संवाद सहयोगी, रुड़की। Roorkee Coronavirus Update कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को कोरोना संक्रमित छह और मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक नगर निगम का कर्मचारी भी शामिल है। तीन मरीजों की मौत भगवानपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में हुई है, जबकि दो की मौत सिविल अस्पताल रुड़की में हुई है। वहीं रुड़की में 290 कोरोना के नये मरीज मिले हैं। 

नगर निगम का एक कर्मचारी पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमित था। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई है। वहीं, एक अन्य निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। इनमें दो मरीज रुड़की निवासी थे, जबकि एक भगवानपुर के सरठेड़ी निवासी महिला है। सिविल अस्पताल रुड़की में शनिवार को उपचार के लिए दो कोरोना संक्रमित मरीजों को लाया गया था। दोनों मरीजों की हालत बेहद गंभीर थी। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया था, लेकिन जब तक उन्हें हायर सेंटर ले जाने के लिए एंबुलेंस आई। तब तक दोनों मरीजों की मौत हो गई। 

सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि मरीजों के फेफड़ों में कोविड के चलते ज्यादा इंफेक्शन था। जिसके कारण वह सांस नहीं ले पा रहे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो चुका था। इसी कारण उनकी मौत हो गई है, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि शनिवार को रुड़की में 290, भगवानपुर में 17 और नारसन में 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन मरीजों में आइआइटी रुड़की से छह और चावमंडी से पांच मरीज शामिल हैं। अन्य मोहल्लों से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों के उपचार की व्यवस्था कराई जा रही है। उनसे संपर्क कर उनको दवा वितरण का काम शुरू करा दिया गया है।  

अस्पताल का कोविड वार्ड फुल, लौटाए मरीज

सिविल अस्पताल रुड़की का कोविड वार्ड फुल हो चुका है। जिसके चलते अब अस्पताल प्रबंधन कोविड मरीजों को भर्ती नहीं कर रहा है। उनको अस्पताल से रेफर किया जा रहा है। सिविल अस्पताल रुड़की के कोविड वार्ड में 40 बेड हैं। सभी बेड पर कोविड मरीज भर्ती हैं। शनिवार को पांच कोविड मरीजों को अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। लेकिन कोविड वार्ड में बेड न होने के चलते इन मरीजों को अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- LIVE Uttarakhand COVID 19 Cases News: प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा कोरोना संक्रमण के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी