पहाड़ी से अचानक बरसे पत्थर, कार का शीशा तोड़ अंदर घुसे; तीन घायल

ऋषिकेश में पहाड़ी से गिरे पत्थर सड़क पर दौड़ रही एक कार पर जा गिरे। पत्थर कार का आगे का शीशा तोड़ अंदर घुस गए। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 07:43 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 07:43 PM (IST)
पहाड़ी से अचानक बरसे पत्थर, कार का शीशा तोड़ अंदर घुसे; तीन घायल
पहाड़ी से अचानक बरसे पत्थर, कार का शीशा तोड़ अंदर घुसे; तीन घायल

ऋषिकेश, [जेएनएन]: यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत घट्टूगाड सिलोगी मोटर मार्ग पर मोहनचट्टी जंपिंग हाइट के पास पहाड़ी से चट्टान टूटकर नीचे गिरी। वहां से गुजर रही एक कार इन पत्थरों की चपेट में आ गई। पत्थर कार का आगे का शीशा तोड़कर सीधे अंदर जा घुसे। जिससे कार में सवार एक दंपत्ति और उनकी बेटी मामूली घायल हुए और बड़ा हादसा होने से टल गया।

यमकेश्वर के छोटी बिजनी निवासी दीपक बिष्ट, पत्नी आराधना बिष्ट के साथ चार माह की पुत्री को मोहन चट्टी स्थित चिकित्सालय से टीका कराके लौट रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पहाड़ी से चट्टान नीचे गिरी। इस दौरान बड़े पत्थर कार के ऊपर गिरे। कार का अगला शीशा तोड़कर पत्थर अंदर कार में घुस गए। दंपत्ति और उनकी बच्ची को मामूली चोट आई। जिन्हें ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय लाया गया। 

घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। राजस्व उपनिरीक्षक दीपक बेलवाल ने बताया कि दंती काटल नामक स्थान पर यह हादसा हुआ। संबंधित विभाग को मलवा हटाने के लिए कहा गया है।

कार खार्इ में गिरी दो घायल 

ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिनमें एक कि हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। वाहन श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा था। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वीरेंद्र घिल्डियाल (45 वर्ष) निवासी खोला कीर्तिनगर व सुरेंद्र उनियाल (54 वर्ष) पुत्र सच्चिदानंद उनियाल निवासी डांग श्रीनगर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी बागी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने वीरेंद्र घिल्डियाल की स्थिति गंभीर होने पर श्रीनगर बेस अस्‍पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: टौंस नदी में गिरा बाइक सवार युवक, दूसरे दिन भी नहीं चला पता

यह भी पढ़ें: सड़कों पर काल बनकर दौड़ते अज्ञात वाहन, छीनी 205 लोगों की जिंदगी

chat bot
आपका साथी