गंगा आरती में शामिल होंगी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य, रहेंगे उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्यों समेत दो सौ से अधिक महिला कार्यकर्त्ता त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में सम्मिलित होंगे। उनके स्वागत की तैयारियों लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीनों मंडलों के अध्यक्षों और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से बैठक की

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 03:58 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:58 PM (IST)
गंगा आरती में शामिल होंगी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य, रहेंगे उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
गंगा आरती में शामिल होंगी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्यों समेत दो सौ से अधिक महिला कार्यकर्त्ता कल त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में सम्मिलित होंगे। उनके स्वागत की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीनों मंडलों के अध्यक्षों और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से बैठक की

बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान त्रिवेणी घाट में गंगा आरती से पहले महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्यों के स्वागत संबंधित विषय पर चर्चा की गई। देहरादून में 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है। इसमें महिला मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित सभी राज्यों के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और महिला सांसद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से राज्य की महिला कार्यकर्त्ताओं में जोश और उत्साह है। पहली बार पार्टी की सभी महिला सांसदों को उत्तराखंड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की महिला मंत्री भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारी संस्कृति में सर्व प्रमुख है, उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में शामिल होने वाले राष्ट्रीय स्तर और विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे महिला पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम और गंगा आरती की तैयारियों के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों द्वारा रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष दिनेश सती, वीर भद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल की अध्यक्ष रजनी बिष्ट, श्यामपुर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष शमा पवार, ऋषिकेश महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ऊषा जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- 26 को होगी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक एजेंडे पर होगी चर्चा

chat bot
आपका साथी