सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान में ऋषिकेश नगर निगम ने झोंकी ताकत

शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने सभी चालीस वार्डो में महा सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। महापौर ने अभियान में जुटी टीमों को क्षेत्र के पार्षदों को साथ लेकर वार्डो में सैनिटाइजेशन के लिए निर्देशित किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 10:00 PM (IST)
सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन अभियान में ऋषिकेश नगर निगम ने झोंकी ताकत
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने सभी चालीस वार्डो में महा सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने सभी चालीस वार्डों में महा सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। महापौर ने अभियान में जुटी टीमों को क्षेत्र के पार्षदों को साथ लेकर वार्डों में सैनिटाइजेशन के लिए निर्देशित किया है।

गुरुवार की सुबह नगर निगम प्रांगण में महापौर अनीता ममगाईं ने महा सैनेटाइजेशन अभियान का उद्घाटन करते हुए निगम की सैनेटाइजेशन टीमों और स्वच्छता प्रहरियों को सभी वार्डों की ओर रवाना किया। महापौर ने बताया कि निगम प्रशासन युद्ध स्तर पर संक्रमण के खिलाफ जुटा हुआ है। सैनिटाइजेशन करने वाली गाडिय़ों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। टैंकरों के साथ हाथों की मशीनों से भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इस दौरान सफाई निरीक्षक सचिन रावत, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, हवलदार नरेश खरवाल, जितेंद्र, राजेश डोगरा, मुकेश खैरवाल, राकेश खैरवाल, विनोद भारती, विनोद कुमार, विक्रम डोगरा, सुरेंद्र, तीरथ, विनेश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून को संजीवनी देने के लिए 6000 सिलिंडर भी कम, पढ़िए पूरी खबर

पुलिस ने बंद कराई दुकानें

बहादराबाद: पुलिस ने क्षेत्र में कोरोना कफ्र्यू का पालन कराया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर आदित्य ज्वैलर्स व लाला सीताराम दिलेराम ज्वैलर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों, क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे गए। गुरुवार को कफ्र्यू का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चालान किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक, तीन दिन के भीतर दून अस्‍पताल में हुई 37 मौत

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी