ऋषिकेश नगर निगम महापौर बोलीं, सेवा, समर्पण और त्याग की मिसाल है आरएसएस

आस्था के महाकुंभ में सजग प्रहरी बनकर पुलिस-प्रशासन के साथ व्यवस्थाएं बनाने में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर जुटे हैं। उनके सेवा और समर्पण को नमन करते हुए नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने नेपाली फार्म में उन्हें फल वितरित किए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 02:38 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:14 PM (IST)
ऋषिकेश नगर निगम महापौर बोलीं, सेवा, समर्पण और त्याग की मिसाल है आरएसएस
ऋषिकेश नगर निगम महापौर बोलीं, सेवा, समर्पण और त्याग की मिसाल है आरएसएस।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: आस्था के महाकुंभ की व्यवस्था में पुलिस को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकत्र्ता सहयोग दे रहे हैं। उनकी सेवा और समर्पण को नमन करते हुए नगर निगम महापौर ने नेपाली फार्म में फल वितरित किए।  महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार जहां हर आवश्यक कदम उठा रही है वहीं पुलिस प्रशासन को राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकत्र्ता भी अपना हर संभव योगदान दे रहे हैं।

सैकड़ों आरएसएस कार्यकत्र्ता तपती धूप में लगातार ट्रैफिक सहित अन्य व्यवस्था को बनाने में जुटे हुए हैं। उनके सेवा भाव समर्पण को देखते हुए नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं  ने रविवार की दोपहर उन्हें फल वितरित किए। महापौर ने कहा कि राष्ट्र पर आपदा हो या कोई महाउत्सव आरएसएस के कार्यकत्र्ता सदैव आगे बढ़ चढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। महाकुंभ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भी आरएसएस कार्यकत्र्ताओं की ओर से बेहद व्यवस्थित तरीके से अपनी सेवाएं दी जा रही है जोकि बेहद सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। प्रचार- प्रसार से दूर रहने के कारण सिर्फ लाभांवित लोग ही स्वयंसेवकों की तपस्या के बारे में जान पाते हैं। मौके पर डयूटी में जुटे पुलिसकर्मियों को भी महापौर ने फल खिलाकर उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान प्रदीप धस्माना, रामरतन रतूड़ी, विजयपाल जेठूडी, मंजू बलोदी, लक्ष्मी गुरुंग, सुनीता बिष्ट, जसङ्क्षवदर ङ्क्षसह, मनजीत राठौर, शीलू पंत, निकित,अंजलि रावत नैथानी, आशीष रणाकोटी, विपिन कुकरेती, गौरव कैंथोला आदि मौजूद रहे।  

यह भी पढ़ें- अगर कुंभ नहीं आ रहे हैं तो हरिद्वार मार्ग से यात्रा करने से बचें, इन तिथियों पर होना है शाही स्नान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी