ऋषिकेश नगर निगम के तीन कर्मी संक्रमित, तीन दिन बंद रहेगा कार्य

Rishikesh Coronavirus Update नगर निगम में तैनात तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर आयुक्त ने आवश्यक सेवा छोड़कर सभी कार्यालय तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सभी कर्मचारी तब तक वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 03:05 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:30 PM (IST)
ऋषिकेश नगर निगम के तीन कर्मी संक्रमित, तीन दिन बंद रहेगा कार्य
ऋषिकेश नगर निगम के तीन कर्मचारी पॉजिटिव।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Rishikesh Coronavirus Update नगर निगम में तैनात तीन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर आयुक्त ने आवश्यक सेवा छोड़कर कार्यालय तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कर्मचारी घर पर ही कम करेंगे। पूरे नगर निगम को सैनिटाइज किया गया है।

नगर निगम के भवन कर विभाग में तैनात एक पुरुष और एक महिला कर्मचारी सहित एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को ओम होम आइसोलेशन पर भेजा गया है। नगर आयुक्त नरेंद्र ङ्क्षसह क्वीरियाल ने बताया कि स्वास्थ्य और विद्युत अनुभाग को छोड़कर समूचे नगर निगम के कार्यालय तीन दिन रहेंगे। तीनों संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को चिह्नित  किया जा रहा है सभी कर्मचारियों को तीन दिन तक वर्क फ्रॉम होम के आदेश दिए गए हैं। जिस कर्मचारी को भी कोविड लक्षण होते हैं तो वह सीधे कोरोना जांच  कराएं। नगर आयुक्त के मुताबिक नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में सुबह की पाली में सैनिटाइजेशन और शाम की पाली में फॉङ्क्षगग के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त बाजार में टैंकर के माध्यम से सैनिटाइजेशन किया जाएगा। उधर, गढ़वाल मंडल विकास निगम भरत भूमि अतिथि गृह में बनाए गए। कोविड केयर सेंटर में निगम के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को सेंटर में ही आइसोलेट किया गया है। इनमें एक कर्मचारी रसोई में और दूसरा कर्मचारी रूम ब्वॉय का काम करता है।

यह भी पढ़ें- सैंपल देने के बाद रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन जरूरी, संपर्कों की पहचान को फिर से गठित होगी कमेटी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी