राजीव जुयाल मार्ग में जल निकासी न होने पर क्षेत्रवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण परेशानी झेल रहे राजीव जुयाल मार्ग के बाशिंदों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने सड़क जाम कर पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:02 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:02 PM (IST)
राजीव जुयाल मार्ग में जल निकासी  न होने पर क्षेत्रवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
राजीव जुयाल मार्ग में जल निकासी न होने पर क्षेत्रवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

देहरादून, जेएनएन। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण परेशानी झेल रहे राजीव जुयाल मार्ग के बाशिंदों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने सड़क जाम कर पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शीघ्र समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हर साल बरसात में जल भराव की समस्या से निरंजनपुर स्थित राजीव जुयाल मार्ग के निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले चार दिन से मार्ग पर जगह-जगह जल भराव हो रखा है, जिससे आवाजाही में तो परेशानी हो ही रही है, डेंगू के मच्छर के पनपने का भी खतरा बना हुआ है।

गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने सड़क पर दुपहिया वाहन खड़े कर रास्ता बंद कर दिया। साथ ही क्षेत्रीय पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष सुधांशु पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र में जल भराव की समस्या हर साल बनी रहती है। कई बार शिकायत के बावजूद न तो पार्षद की संज्ञान लेते और न ही नगर निगम की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था की जा रहा है। इससे आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही शुक्रवार को महापौर सुनील उनियाल गामा से इस संबंध में लिखित शिकायत करने की बात कही है। उनका कहना है कि सड़क पर जल भराव के कारण डेंगू का खतरा बना हुआ है। जबकि, आए दिन यहां दुपहिया वाहन सवार भी चोटिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पौड़ी, अल्‍मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में गांधी जयंती पर 20 हजार लोगों को मिलेंगे स्वामित्व कार्ड

उन्‍होंने बताया कि बुधवार को साइकिल चलाते वक्त एक बच्चे के गिरने के कारण वह चोटिल भी हो गया। इस मौके पर अमन चौहान, असफाक अंसारी, रिदम धीर, अशीष, बंटी आदि शामिल थे। वहीं पार्षद श्रद्धा सेठी ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने जल भराव की शिकायत की है। जिस पर शाम को क्षेत्र से जल की निकासी कराई गई। स्थायी व्यवस्था बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलोनी में नालियों का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: देहरादून में प्रशासन की टीम ने होटल के अतिक्रमण को ढहाया Dehradun News

chat bot
आपका साथी