उत्तराखंड की बेटी ने किया डीआइटी विवि का नाम रोशन, गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी पहनाएंगे मेडल

उत्तराखंड की बेटी हिमानी सिंह ने डीआइटी विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमानी को मेडल पहनाएंगे। डीआइटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके रैना व एनसीसी प्रशिक्षक लेफ्टिनेंट बृजलता ने हिमानी के चयन पर खुशी जताई है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:59 AM (IST)
उत्तराखंड की बेटी ने किया डीआइटी विवि का नाम रोशन, गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी पहनाएंगे मेडल
उत्तराखंड की बेटी ने किया डीआइटी विवि का नाम रोशन।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Republic Day 2021 उत्तराखंड की बेटी हिमानी सिंह ने डीआइटी विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमानी को मेडल पहनाएंगे। डीआइटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केके रैना व एनसीसी प्रशिक्षक लेफ्टिनेंट बृजलता ने हिमानी के चयन पर खुशी जताई है। 

उन्होंने कहा की यह विवि के लिए गर्व की बात है। हिमानी सिंह मेकैनिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि मेकैनिकल इंजीनियरिंग में ज्यादातर युवतियां नहीं होती, पर हिमानी को हमेशा से कुछ अलग करने की चाह थी। हिमानी का सपना है कि वह रक्षा क्षेत्र में जाएं और देश की सेवा करे। हिमानी की ट्रेनिंग के बारे लेफ्टिनेंट बृजलता ने बताया कि यह विवि का पहला एनसीसी का बैच है। 

हिमानी 530 कैडेट्स में दूसरे स्थान पर थीं। मात्र छह माह की ट्रेनिंग में ही वह टॉप तीन में हैं। दिल्ली में सम्मान के दौरान हिमानी के पिता अजय कुमार सिंह एवं मां शबनम सिंह भी मौजूद रहेंगी। पिता का कहना है कि उनकी बेटी कठिन परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटती है। 

बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को स्कूटर रैली

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से 'हमारी बेटियां हमारा अभिमान' अभियान के तहत महिला स्कूटर रैली निकाली गई। रंग-बिरंगी पगड़ी पहनी महिलाओं ने बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान देने और उन्हें सशक्त बनाने की अपील की। शनिवार को गांधी पार्क से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, शोभा उनियाल, टीवी कलाकार भावना शर्मा ने रैली को रवाना किया। रैली बहल चौक होते हुए वापस गांधी पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल ने कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सबसे ज्यादा शिक्षा पर जोर देना चाहिए। राज्य महिला आयोग भी महिला व बालिकाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कर रहा है। 

एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर रविवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को म्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये बालिकाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर आरती शर्मा, संध्या जोशी, विजय बिष्ट, कल्पना जोशी, श्वेता राय, वीना शर्मा, गीता बेनवाल, रितु मेहता, मोनिका सूद, सोनिया श्रीवास्तव, अलका अग्रवाल, शैली, नीशू शर्मा, अर्चना डिमरी, अमिता शर्मा, सुनीता विश्वकर्मा, आकांक्षा, लक्ष्मी पुनेठा आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- National Girl Child Day: हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ रहीं हमारी बेटियां, जानें- उनके संघर्ष से सफलता तक का सफर

chat bot
आपका साथी