उत्‍तराखंड में ईको टास्क फोर्स के लिए छह से नौ सितंबर तक इन पदों पर होगी भर्ती

127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल) गढ़वाल राइफल्स की ओर से गढ़ी कैंट में सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती पूर्व सैनिकों व वन विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों के लिए है। सिपाही जनरल ड्यूटी और ट्रेडमैन के लिए यह भर्ती छह से नौ सितंबर तक चलेगी।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:11 PM (IST)
उत्‍तराखंड में ईको टास्क फोर्स के लिए छह से नौ सितंबर तक इन पदों पर होगी भर्ती
127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स की ओर से गढ़ी कैंट में सेना भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून: 127 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बल), गढ़वाल राइफल्स की ओर से गढ़ी कैंट में सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती पूर्व सैनिकों व वन विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों के लिए है। सिपाही जनरल ड्यूटी और ट्रेडमैन के लिए यह भर्ती छह से नौ सितंबर तक चलेगी।

127 प्रादेशिक सेना पर्यावरण बल के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि जनरल ड्यूटी के 69 पदों के अलावा सिपाही (नाईं), सिपाही (कुक) व सिपाही (कारपेंटर) के एक-एक पद पर भर्ती होनी है। जनरल ड्यूटी की भर्ती में सेवानिवृत्त सैनिक और राज्य वन विभाग की सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी ही शामिल हो सकती हैं। यह जरूरी है कि महिला कर्मचारी वन विभाग में बीस साल नौकरी कर चुकी हों। गढ़ी कैंट में छह सितंबर से सुबह सात बजे से भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अभ्यर्थी की आयु 50 साल से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- आखिर यह नौबत क्यों आती है कि कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़े?

उन्हें डिस्चार्ज बुक की मूल प्रति, सेना सामूहिक जीवन बीमा की ओर से जारी प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति व पेंशन भुगतान आदेश की मूल प्रति और पासपोर्ट साइज आठ फोटोग्राफ साथ लानी होगी। भर्ती होने पर सालभर में केवल आठ माह ही सेवा होगी। उसी दौरान के वेतन-भत्ते मिलेंगे। भर्ती रैली में सभी अभ्यर्थियों के लिए 72 घंटे के भीतर की कोरोना की आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके बाद ही उन्हें भर्ती में शामिल होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून में हास्टल पर लगेगा कामर्शियल टैक्स, नगर आयुक्त ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दिए टैक्स वसूली के आदेश

chat bot
आपका साथी