Uttarakhand Government Job: उत्‍तराखंड में एक माह के भीतर शुरू होगी आठ हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया

Uttarakhand Government Job चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले यानी अगले लगभग छह महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का सरकार ने लक्ष्य तय किया है। इनमें से लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 06:45 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 09:53 AM (IST)
Uttarakhand Government Job: उत्‍तराखंड में एक माह के भीतर शुरू होगी आठ हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया
उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Government Job उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी धामी सरकार ने सबसे पहले बेरोजगारों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी अगले लगभग छह महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का सरकार ने लक्ष्य तय किया है। इनमें से लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पद संभालते ही पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार से ज्यादा पर भर्ती की बात कही थी। अब वह इसे अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर चुके हैं। 'दैनिक जागरण' से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई। अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर सरकार अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं।

सरकार ने बीते वर्ष सभी विभागों को भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में विभागों ने प्रस्ताव बनाने शुरू भी किए, मगर कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण भी भर्तियों को लेकर यही स्थिति रही। अब स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य फोकस युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में भी इसे शामिल किया है। इस कड़ी में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-उच्च शिक्षा मंत्री ने किया श्रीनगर और अल्मोड़ा में यूपीएससी परीक्षा केंद्र खोले जाने का स्वागत, कही ये बात

chat bot
आपका साथी