रामलाल आर्य तीसरी बार बने मंडल मंत्री, राकेश चंद्र को चुना गया कोषाध्यक्ष

अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की गढ़वाल मंडल इकाई के चुनाव रविवार को दून में हुए। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पूर्व प्रांतीय महामंत्री अनूप कुमार पाठक को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष वर्तमान मंडलीय मंत्री को रामलाल आर्य को मंडल मंत्री चुना गया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:01 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:01 AM (IST)
रामलाल आर्य तीसरी बार बने मंडल मंत्री, राकेश चंद्र को चुना गया कोषाध्यक्ष
रामलाल आर्य तीसरी बार बने मंडलीय मंत्री।

जागरण संवाददाता, देहरादून। अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की गढ़वाल मंडल इकाई के चुनाव रविवार को दून में हुए। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पूर्व प्रांतीय महामंत्री अनूप कुमार पाठक को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष वर्तमान मंडल मंत्री को रामलाल आर्य को मंडलीय मंत्री और राकेश चंद्र को कोषाध्यक्ष चुना गया।

एमकेपी इंटर कॉलेज में मंडलीय कार्यकारिणी का गठन संरक्षक सोहन लाल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने किया। कार्यक्रम में 'नई शिक्षा नीति में एससी, एसटी की स्थिति' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में पूर्व शिक्षा निदेशक चंद्र सिंह ग्वाल मुख्त अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने नई शिक्षा नीति पर जानकारी देते हुए क्लस्टर सिस्टम के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों को जोड़ा जाने, डिप्लोमा व डिग्री की व्यवस्थाओं समेत अन्य बिंदुओं पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष करम राम और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री रणवीर सिंह तोमर ने आरक्षण व्यवस्था पर विचार रखे। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कमल, कोषाध्यक्ष दिलबर शाह, पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह आर्य, जिला मंत्री जगदीश राठी, हरिद्वार के जिला अध्यक्ष मेघराज सिंह, जिला मंत्री जीत पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

डॉ. पंत को उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

दून मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र कुमार पंत को शासन ने अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। उन्हें उप निदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया है। यह पद डॉ. हरि शंकर पांडेय की हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति हो जाने से रिक्त हो गया था। डॉ. पंत दून मेडिकल कॉलेज के साथ ही उप निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, बजट में दिखेगा विस क्षेत्रों की समस्या का समाधान

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी