राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा-भाजपा में संगठन पहले व्यक्ति बाद में

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता आधारित पार्टी है। यहां व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरि है। संगठन राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल रविवार को ऋषिकेश पहुंचे। राज्यसभा सदस्य का काफिला नटराज चौक से नगर से होते हुए बैराज फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 02:15 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 02:15 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा-भाजपा में संगठन पहले व्यक्ति बाद में
राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का ऋषिकेश आगमन पर स्वागत करते भाजपा कार्यकर्त्‍ता।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता आधारित पार्टी है। यहां व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरि है। संगठन राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल रविवार को ऋषिकेश पहुंचे। राज्यसभा सदस्य का काफिला नटराज चौक से नगर से होते हुए बैराज फॉरेस्ट गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्‍ता आधारित पार्टी है।

अगले विधानसभा चुनाव में पिछले चुनावों की तरह कार्यकर्त्‍ताओं को ही बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। जिसके लिए बूथ और वार्ड स्तर पर तैयारी होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को कार्यकर्त्‍ता जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जिनका लाभ चुनाव में पार्टी को मिलेगा। कुनाऊ गेस्ट हाउस से वह सीधे चीला ऑडिटोरियम पहुंचे यहां कुछ देर रुकने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, सुदेश कंडवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, सुंदरी कंडवाल, उषा जोशी, सतीश पाल, आशुतोष शर्मा, सुमित पंवार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी

एसडीएम ने किया आंदोलन समाप्त करने का आग्रह

एसडीएम वरुण चौधरी ने हाईवे से कनेक्टिविटी की मांग को लेकर आंदोलनरत हरिपुरकलां के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान एसडीएम ने माना कि ग्रामीणों की मांग जायज है।  फ्लाईओवर और हाईवे चौड़ीकरण के डिजाइन में बड़ी तकनीकी चूक हुई है। इस बारे में वह संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन समाप्त करने की अपील भी की। ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने कहा कि जब तक फ्लाईओवर से गांव की कनेक्टिविटी का शासनादेश जारी नहीं होता तब तक ग्रामीण नहीं हटेंगे। वहीं कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला व उजपा नेता कनक धनै ने भी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंकज पाल, पूर्व ग्राम प्रधान संजय पोखरियाल, सुधा भट्ट, विनय थापा, मदन बिष्ट, सावित्री देवी शशि रयाल, रघुवीर बिष्ट, आशा, सुरेंद्र, मनोज शर्मा,  समीर खान आदि रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी