राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने दिए 100 ऑक्सीजन सिलिंडर

कोरोना महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की मांग कई गुना हो गई है। ऑक्सीजन सिलिंडरों को लेकर मारामारी मची है। इस स्थिति को समझते हुए राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने गुजरात के कच्छ से 100 ऑक्सीजन सिलिंडर दून पहुंचाए हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 01:30 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 01:30 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने दिए 100 ऑक्सीजन सिलिंडर
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि वह भी मुश्किल की घड़ी में अपने प्रदेश के काम आएं।

जागरण संवाददाता, देहरादून: कोरोना महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की मांग कई गुना हो गई है। ऑक्सीजन सिलिंडरों को लेकर मारामारी मची है। इस स्थिति को समझते हुए राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने गुजरात के कच्छ से 100 ऑक्सीजन सिलिंडर दून पहुंचाए हैं।

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड से तमाम व्यक्तियों के माध्यम से ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी की बात सामने आ रही थी। ऐसे में उनका कर्तव्य बनता था कि वह भी मुश्किल की घड़ी में अपने प्रदेश के काम आएं। यह इस कड़ी में राज्य के लिए छोटा सा प्रयास है। उधर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें 100 ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त हो गए हैं। इन सिलिंडर पर पूरे प्रदेश का हक है। इस समय सभी जिले ऑक्सीजन की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए जिद्दोजहद कर रहे हैं। लिहाजा, रविवार सुबह ही सिलिंडर सभी जिलों के लिए रवाना कर दिए जाएंगे। वहीं, कुछ सिलिंडर दून भी अपने पास रखेगा और जरूरत के मुताबिक उनका आवंटन किया जाएगा। 

जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहा देवभूमि मानव ट्रस्ट

 कोरोना की दूसरी लहर के बीच सामाजिक संस्था देवभूमि मानव विकास ट्रस्ट जरूरतमंदों को सहायता पहुंचा रहा है। ट्रस्ट ने पिछले एक सप्ताह में अब तक देहरादून में 108 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिङ्क्षलडर आमजन तक पहुंचाकर ट्रस्ट का 'सांसें' अभियान जारी रखा है। 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार सख्त, सोमवार से सीमाएं सील करने की तैयारी; लिए जा सकते हैं कई कड़े फैसले

ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से शुरू किए गए ऑक्सीजन बैंक को समाज के हर वर्ग से सहयोग मिल रहा है। कहा कि ट्रस्ट की ओर से देहरादून में एक लाख लोग तक कोरोना सुरक्षा किट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें मास्क, सैनिटाइजर व ग्लव्स शामिल हैं। शनिवार को कौलागढ़, गढ़ी डाकरा व ठाकुरपुर में ट्रस्ट की निदेशक प्रिया थापा, ट्रस्ट के सहयोगी धीरज थापा, विशाल खत्री, कुंवर ङ्क्षसह खत्री व दिलीप क्षेत्री ने घर-घर जाकर 240 परिवारों को कोरोना सुरक्षा किट और जूस वितरित किया। 

यह भी पढ़ें- HIGHLIGHTS Uttarakhand COVID 19 Cases News: उत्तराखंड में कोरोना के 8390 मामले, 118 संक्रमितों की हुई मौत

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी