राजेश धामी बने अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, सितंबर में होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव

करीब तीन साल से भंग चल रही अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित हो गई है। शिक्षक संघ ने बुधवार को आनलाइन बैठक कर सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करना तय किया। राजेश धामी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए और दौलत जगूड़ी प्रदेश महामंत्री।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:22 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 10:22 AM (IST)
राजेश धामी बने अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, सितंबर में होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव
करीब तीन साल से भंग चल रही अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित हो गई है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। करीब तीन साल से भंग चल रही अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित हो गई है। शिक्षक संघ ने बुधवार को आनलाइन बैठक कर सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करना तय किया। राजेश धामी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए और दौलत जगूड़ी प्रदेश महामंत्री।

अतिथि शिक्षक संघ की 2018 में कार्यकारिणी भंग हो गई थी। इसके बाद से अब नई कार्यकारिणी का गठन हो सका है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरीश आर्य, महिला उपाध्यक्ष बीना किमोठी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोलियाल, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश मेवाड़ी, प्रदेश महामंत्री दौलत जगूड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष जोशी, प्रदेश संरक्षक विजय पोखरियाल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश लाल को चुना गया। नई कार्यकारिणी ने शिक्षकों के हित एवं शिक्षा की गुणवत्ता के लिए तत्परता से कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश धामी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों को उनके गृह जनपदों में तैनाती दिलवाने समेत अन्य शिक्षकों की मांगों को लेकर वह संघर्ष करेंगे।

शिक्षकों ने की डीए बहाल करने की मांग

राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को आनलाइन बैठक कर राज्य सरकार से मंहगाई भत्ता (डीए) बहाल करने की मांग की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर अगस्त माह से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन के साथ डीए जारी करने की अपील की। साथ ही शिक्षकों का पूरा एरियर भी जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में शिक्षक महंगाई की मार झेल रहे हैं, सरकार को इस ओर ध्यान देते हुए तुरंत डीए बहाल करना चाहिए। बैठक में प्रदेश महासचिव डा. शिवानी राणा, प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्मला पंत, कार्यालय अध्यक्ष रामचंद्र प्रजापति, जिला अध्यक्ष देहरादून ओम प्रकाश नौटियाल, प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल सिंह चौहान आदि शामिल हुए।

सितंबर में होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव

चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर लंबे समय से सोसायटी रजिस्ट्रार और शिक्षा विभाग की फटकार खा रहे उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया गया है। उम्मीद है कि सितंबर अंत तक चुनाव हो जाएंगे।

प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्तमान कार्यकारिणी के चुनाव सोसायटी के बायलाज के अनुसार नहीं हुए थे। एक शिक्षक की ओर से मामला प्रकाश में लाने के बाद वर्तमान कार्यकारिणी को गलत ठहराते हुए फर्म्स सोसायटीज एंड चिट्स ने संघ को दोबारा चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में संघ ने कार्रवाई शुरू करते हुए चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। रेसकोर्स स्थित शिक्षक भवन में प्रदेशभर से जुटे संघ के पदाधिकारियों ने सबसे पहले वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का निर्णय लिया। इसके लिए चुनाव संचालन समिति का गठन कर अगुआई में ही चुनाव करवाना तय हुआ। समिति में सभी जिलों के अध्यक्षों को लिया गया है।

डायट प्रशिक्षितों ने की अर्जेसी लगाने की मांग

डायट डीएलएड प्रशिक्षित संघ ने शिक्षा विभाग से प्राथमिक शिक्षक भर्ती जल्द पूरी करवाने की मांग की। प्रशिक्षितों ने विभाग से हाई कोर्ट में चल रहे केस पर अर्जेंसी लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें:-चुनाव में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी भाजपा, समन्वय बैठक में विधानसभा चुनाव की

chat bot
आपका साथी