उत्तराखंड के क्वारंटाइन केंद्रों में होगा डेथ ऑडिट, पौड़ी में हो चुकी हैं आठ लोगों की मौत

उत्तराखंड में क्वारंटाइन केंद्रों में मौत के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। गुरुवार को दो लोगों की मौत के साथ पौड़ी जिले के विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों में मौत का

By Edited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:01 AM (IST)
उत्तराखंड के क्वारंटाइन केंद्रों में होगा डेथ ऑडिट, पौड़ी में हो चुकी हैं आठ लोगों की मौत
उत्तराखंड के क्वारंटाइन केंद्रों में होगा डेथ ऑडिट, पौड़ी में हो चुकी हैं आठ लोगों की मौत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में क्वारंटाइन केंद्रों में मौत के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। गुरुवार को दो लोगों की मौत के साथ पौड़ी जिले के विभिन्न क्वारंटाइन केंद्रों में मौत का आंकड़ा आठ हो गया। ये उस जिले का हाल है, जो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का गृह जिला है और तीन मंत्री इसी जिले से हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्वारंटाइन केंद्रों की बदइंतजामी और उनमें मौतों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन केंद्रों में डेथ ऑडिट कराया जाएगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को प्रदेश के क्वारंटाइन केंद्रों के हालात का जायजा लिया। पौड़ी जिले में हुई मौतों के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को सख्त हिदायत दी।

उत्तराखंड में क्वारंटाइन केंद्रों की बदहाली का मुद्दा रह-रहकर उठता रहा है। गुरुवार शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्वारंटाइन केंद्रों में अव्यवस्था और उनमें हो रही मौतों पर सरकार के सख्त रुख के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन केंद्रों में मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए डेथ ऑडिट कराया जाएगा। इससे पहले उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से क्वारंटाइन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। होम क्वारंटाइन के दौरान मानकों का पालन किए जाने की लगातार जांच के निर्देश उन्होंने दिए। पौड़ी के डीएम से उन्होंने क्वारंटाइन केंद्रों में हुई मौतों के बारे में जानकारी तलब की। 
उन्होंने ग्राम प्रधानों को निर्देशों के मुताबिक धन देने को भी कहा। होम क्वारंटाइन के दौरान मानकों का पालन किए जाने की लगातार जांच के निर्देश उन्होंने दिए। क्वारंटाइन केंद्रों की शिकायतों को देखते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी गुरुवार को दूरभाष पर पौड़ी और टिहरी के जिलाधिकारियों से क्वारंटाइन केंद्रों के बंदोबस्त के बारे में पूछा। पौड़ी में क्वारंटाइन केंद्र पर एक महिला की मौत के बारे में जिलाधिकारी धीराज गब्र्याल से जानकारी ली गई। उन्होंने दोनों जिलाधिकारियों को रैंडम टेस्टिंग, क्लस्टर टेस्टिंग और गहन स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
राज्यपाल ने प्रदेश के कुछ क्वारंटाइन केंद्रों के प्रभारियों से बात कर व्यवस्था की जानकारी भी ली। देहरादून में पौधा स्थित एक क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती रुद्रप्रयाग के युवक से वहां साफ-सफाई, भोजन, शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी जिलों के क्वारंटाइन केंद्रों के प्रभारियों के नाम और नंबर की सूची तलब की है।
chat bot
आपका साथी