विवादों में घिरी सिटी बसों की हड़ताल, सिटी बस सेवा महासंघ ने आटो और मैजिक यूनिय को मिलाया साथ

सिटी बस सेवा महासंघ की सोमवार से प्रस्तावित हड़ताल विवादों में घिरती जा रही। हड़ताल के मामले पर सिटी बस की यूनियनों में हुई फूट के बाद सिटी बस सेवा महासंघ ने दून आटो रिक्शा यूनियन व मैजिक यूनियन को साथ मिला लिया है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:05 AM (IST)
विवादों में घिरी सिटी बसों की हड़ताल, सिटी बस सेवा महासंघ ने आटो और मैजिक यूनिय को मिलाया साथ
विवादों में घिरी सिटी बसों की हड़ताल। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। सिटी बस सेवा महासंघ की सोमवार से प्रस्तावित हड़ताल विवादों में घिरती जा रही। हड़ताल के मामले पर सिटी बस की यूनियनों में हुई फूट के बाद सिटी बस सेवा महासंघ ने दून आटो रिक्शा यूनियन व मैजिक यूनियन को साथ मिला लिया है। महासंघ ने इस संबंध में आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी से मिलकर ज्ञापन भी दिया। वहीं, देहरादून स्टेज कैरिज वेलफेयर एसोसिएशन ने भी आरटीओ सैनी से मुलाकात कर हड़ताल में शामिल न होने समेत बस संचालन पूरी तरह सुचारू रखने की बात कही।

विक्रमों को शहर के बाहर संचालित करने और उनके फुटकर सवारी बैठाने पर रोक के साथ ई-रिक्शा का संचालन प्रमुख मार्गों पर रोकने की मांग पर सिटी बस सेवा महासंघ ने सोमवार दो अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। महासंघ की मांग यह भी है कि इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों का संचालन शहर के अंदरूनी मार्गों के बजाए बाहरी मार्गों पर किया जाए। इसके साथ की कोरोना संकट के कारण टैक्स, बीमा माफ करने, फिटनेस की तय समय-सीमा से छूट देने, संचालकों और चालक-परिचालकों को आर्थिक मदद देने आदि की मांग की है।

वहीं, हड़ताल से देहरादून स्टेज कैरिज वेलफेयर एसोसिएशन ने किनारा कर लिया है। इस एसोसिएशन में दून-विकासनगर-डाकपत्थर बस यूनियन व सिटी बसों के कुछ मार्गों की यूनियन समेत जिले की सभी प्राइवेट बस यूनियन शामिल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार सैनी ने गुरुवार को ही हड़ताल से किनारा करने का ऐलान कर दिया था। स्टेज कैरिज एसो. के हड़ताल से किनारा करने के बाद सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल के साथ शुक्रवार को आटो और मैजिक यूनियन के पदाधिकारियों ने समर्थन देने की बात कही। उक्त दोनों यूनियनों ने सिटी बस की हड़ताल में शामिल होने की बात कही।

नहीं होगा किसी तरह का संकट

आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी ने बताया कि अगर सिटी बस सेवा महासंघ के तहत कुछ मार्गों की सिटी बस यूनियन सोमवार से हड़ताल पर जाती भी हैं, तो इससे किसी तरह की परिवहन समस्या नहीं होगी। सैनी ने कहा कि उन्होंने सिटी बस सेवा महासंघ के पदाधिकारियों को शुक्रवार को समझाने का प्रयास किया है कि कोरोना संकट कम होने के बाद बड़ी मुश्किल से परिवहन सेवा शुरू हुई हैं और अभी हड़ताल उचित कदम नहीं है, लेकिन महासंघ नहीं मान रहा।

यह जानकारी भी दी गई कि विक्रम व ई-रिक्शा के अवैध संचालन की शिकायत पर प्रवर्तन की कार्रवाई चल रही। इसके बाद भी अगर महासंघ हड़ताल पर जाता है तो विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। बाकी बस यूनियनों के हड़ताल में शामिल न होने व विक्रम का संचालन होने से शहर में परिवहन सेवा प्रभावित नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- रोडवेज बस अड्डों पर लगेंगे प्रोटोकाल कैमरा, उत्तराखंड में बेरोकटोक दौड़ रही दूसरे राज्यों की बसों पर रहेगी नजर

chat bot
आपका साथी