विधायक के समक्ष रखा क्षेत्र का दर्द, मिला समाधान का भरोसा

माय सिटी माय प्राइड फोरम में जनता ने विधायक और अधिकारियों के सामने क्षेत्र का दर्द रखा। उनकी समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 02:12 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:22 AM (IST)
विधायक के समक्ष रखा क्षेत्र का दर्द, मिला समाधान का भरोसा
विधायक के समक्ष रखा क्षेत्र का दर्द, मिला समाधान का भरोसा

देहरादून, [जेएनएन]: दैनिक जागरण के माय सिटी माय प्राइड फोरम में लोगों ने क्षेत्र का दर्द विधायकों और अधिकारियों के सामने रखा। जिन्हें सुनने के बाद उन्हें जल्द से जल्द उचित समाधान का भरोसा मिला।   

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व यशपाल आर्य से रूबरू होने के बाद बारी थी विधायकों और अधिकारियों संग सवाल-जवाब की। मंच पर मौजूद थे रायपुर क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा काऊ, अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती। साथ ही सवालों को जनता की कसौटी पर परखने को उपस्थित थे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना। सवाल-जवाब का क्रम शुरू हुआ तो दूनवासियों ने पानी, बिजली, सड़क, सुरक्षा समेत तमाम मसलों पर अपनी बात रखी।

जनता के सवालों के जवाब में विधायक उमेश शर्मा 'काऊ' ने समस्याओं के निदान को अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करने की बात कही। शहर में सीसीटीवी कैमरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के मद्देनजर पूर्व में वह अपनी विधायक निधि से 15 लाख की राशि जारी कर चुके हैं। आगे भी पुलिस की ओर से प्रस्ताव आने पर वह इसमें सहयोग करेंगे। 

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने तमाम मुद्दों पर सुझाव दिए और कई उदाहरण देकर सिस्टम को आइना भी दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा को बड़े स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ देहरादून के अस्पताल, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े मसलों पर सरकार को सहयोग दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: यहां एक साल के अंदर सभी सड़कें सीसीटीवी से होंगी लैस, जानिए

यह भी पढ़ें: काल्पनिक नहीं, जल्द दौड़ती दिखेगी मोनो और मेट्रो रेल

यह भी पढ़ें: 'माय सिटी माय प्राइड फोरम' में बोले सीएम, दून की बेहतरी को होंगे हरसंभव प्रयास

chat bot
आपका साथी