शासन और प्रबंधन के उदासीन रवैये से विद्युत कार्मिकों में आक्रोश

विकासनगर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन के तहत समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 08:32 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 08:32 PM (IST)
शासन और प्रबंधन के उदासीन रवैये से विद्युत कार्मिकों में आक्रोश
शासन और प्रबंधन के उदासीन रवैये से विद्युत कार्मिकों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, विकासनगर: विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन के तहत यमुना वैली के समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें शासन और प्रबंधन की विद्युत कार्मिकों के प्रति उदासीन रवैये पर आक्रोश जताया गया।

गुरुवार को विद्युत भवन डाकपत्थर में कर्मचारी नेता सौरभ पांडे ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संगठन अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के लिए निरंतर प्रयासरत है। 14 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। उन्होंने केंद्र से प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने का आहवान किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन और शासन मांगों के प्रति लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए है, जिससे विद्युत कार्मिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वक्ताओं ने प्रबंधन और शासन से मांग की कि ऊर्जा निगमों में नौ वर्ष, 14 वर्ष व 19 वर्ष में पूर्व की भांति एसीपी प्रदान किया जाए। संविदा कार्मिकों की समान कार्य और समान वेतन की मांग जल्द पूरी की जाए। ऊर्जा निगमों में पुरानी पेंशन बहाल की जाए, सभी भत्तों का रिवीजन किया जाए और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद से सेवा शर्तें कमतर न की जाए। कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 20 जुलाई को पावर कारपोरेशन मुख्यालय और 26 जुलाई को उज्जवल मुख्यालय देहरादून पर सुबह 10 बजे से शाम तक सत्याग्रह किया जएगा। इसके बाद भी यदि मांगें नहीं मानी जाती हैं तो 27 जुलाई की प्रथम पाली मध्य रात्रि से कर्मचारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। डाकपत्थर में हुई बैठक में अरविद कुमार, अरविद चौरसिया, मोहम्मद रियाज, चंद्रशेखर पुरोहित, सेवाराम, धीरेंद्र पंत, मीडिया प्रभारी शंकर सिंह, गोपाल बिहारी, संजीव कुमार, विमल कुमार, मनोज कांडपाल, मुकुद द्विवेदी, रोहताश श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, सुमित्रा, चित्रा देवी, संजय राणा, मोहम्मद सरताज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी