अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन मंच कार्यकत्र्ताओं ने की नारेबाजी

विकासनगर तहसील परिसर विकासनगर में भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच का धरना तीसरे दिन शुक्रवार को भ्भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:27 PM (IST)
अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन मंच कार्यकत्र्ताओं ने की नारेबाजी
अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन मंच कार्यकत्र्ताओं ने की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, विकासनगर: तहसील परिसर विकासनगर में भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मंच कार्यकत्र्ताओं ने शुक्रवार की रात में प्रशासन पर धरना स्थल की लाइट काटने का आरोप लगाया। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में किसान विशेषकर महिलाएं पहुंची, उन्होंने मांगे पूरी नहीं किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। किसानों ने साफ कहा कि जब तक उनकी तीन सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

बताते चलें कि किसान तीन सूत्रीय मांगों लेकर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि वर्ष 2016 से हथियारी की व्यासी परियोजना के विस्थापितों की अनुग्रह राशि के बकाये का भुगतान ब्याज सहित शीघ्र किया जाए। वहीं दूसरी मांग धान खरीद के बाद उसकी कीमत का भुगतान 48 घंटे में करने और ग्राम पंचायत मटोगी की चारागाह की भूमि पर कब्जा कर बनाए जा रहे होटल को हटवाने को लेकर है। तीसरे दिन किसान नेता विपिन कुमार ने कहा कि यदि प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने मांगें पूरी नहीं की तो किसानों के साथ वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंकने को मजबूर होंगे। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर दौलत कुंवर राष्ट्रीय संयोजक भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, स्वराज चौहान, लक्ष्मी शर्मा, दौलत सिंह, धनीराम, कुंभाल सिंह, संतराम, खजान सिंह, विनोद कुमार, अमीरचंद, नीलम देवी, दर्शनी देवी, विमला देवी, भीमा देवी, रेखा, डिपल, मोहित, राजपाल सिंह, बबलू, सूरज नेगी, जनक सिंह, नरेश कुमार, मदन सिंह, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी