संयुक्त किसान मोर्चा ने परियोजना कार्यालय पर दिया धरना

विकासनगर क्षेत्र की जलविद्युत परियोजनाओं को पानी देने के लिए बनीं शक्ति नहर के किनारों पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:53 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने परियोजना कार्यालय पर दिया धरना
संयुक्त किसान मोर्चा ने परियोजना कार्यालय पर दिया धरना

संवाद सहयोगी, विकासनगर: क्षेत्र की जलविद्युत परियोजनाओं को पानी देने के लिए बनीं शक्ति नहर के किनारों पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार से धरना शुरू कर दिया है। मोर्चा ने डाकपत्थर स्थित लखवाड़ व्यासी जल विद्युत परियोजना कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने की पूर्व में ही चेतावनी दी थी। मोर्चा नेताओं ने कहा कि जब तक नहर के किनारों को जाली से सुरक्षित नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक शक्ति नहर पावर चैनल में लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस पर रोक लगाने को संयुक्त किसान मोर्चा ने जल विद्युत निगम से नहर किनारों पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की थी। पूर्व चेतावनी के आधार पर मोर्चा ने शुक्रवार को लखवाड़ व्यासी जल विद्युत परियोजना के कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे मोर्चा कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि जब तक सुरक्षा जाली लगाने का काम शुरू नहीं किया जाता है तब उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व किसान सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली, स्वराज चौहान, गंगाधर नौटियाल, चौधरी राजू तोमर, अयूब हसन, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, रानी देवी, विकेश कुमार, सरदार खान, रमेश कुमार, बृजेश कुमार, दौलत राम वर्मा, दौलत सिंह, माशूक अली, दिनेश कुमार, हीरा सिंह, गजेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, विकास कुमार, सुरेश कुमार, सतीश धोलाखंडी, संजर, तासीर, वसीम खान, ताहिर हसन, राशिद खान, जमाल हसन, मुजम्मिल, रजनी, गायत्री, शुभांगी ,कविता, रागिनी, दिव्यांशी ,महेंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, कपिल कुमार, गुरदीप सिंह, मनोज कुमार, शैलेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी