कांग्रेसियों ने भाजपा उत्तराखंड प्रभारी के खिलाफ निकाला जुलूस

विकासनगर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:19 PM (IST)
कांग्रेसियों ने भाजपा उत्तराखंड प्रभारी के खिलाफ निकाला जुलूस
कांग्रेसियों ने भाजपा उत्तराखंड प्रभारी के खिलाफ निकाला जुलूस

जागरण संवाददाता, विकासनगर: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रभारी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को कार्यकत्र्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और पहाड़ी गली चौक पर पुतला दहन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकत्र्ता नगर के तिलक भवन पर एकत्र हुए, जहां से उन्होंने जोरदार नारेबाजी के बीच मुख्य बाजार तक जुलूस निकाला। पहाड़ी गली चौराहे पर पहुंचे कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा उत्तराखंड प्रभारी का पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं का चरित्र कुछ इस प्रकार का हो गया है कि वह दूसरे दल के नेता के विरुद्ध इस तरह के बयान देकर अपने आकाओं के आगे अपना कद बढ़ाने की कोशिश करते हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पास अपने किए गए विकास कार्यों का कोई लेखा-जोखा नहीं है, वह सिर्फ आपत्तिजनक टिप्पणी कर जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता गलत बयानबाजी कर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी रोकने में विफल है। कहा कि भाजपा उत्तराखंड प्रभारी को अपने इस निदनीय बयान पर माफी मांगनी चाहिए। जुलूस व पुतला दहन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष संजय जैन, हरीश राजगुरु, पूर्व मंडी चेयरमैन विपुल जैन, विकास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, नितिन वर्मा, रिकू कन्नौजिया, राजीव शर्मा, जितेंद्र रावत, नौशाद अली, अली जैदी, मोहित बिष्ट, बलजीत सिंह, फईम अंसारी, असद, नितेश मौर्य, जमशेद अहमद, मुनीर अहमद, हरसुल शर्मा, मुंतजीर, नसीम अहमद, अनीस अंसारी, फुरकान, सरोज देवी, अक्षय गोस्वामी, आशु भारद्वाज, सलीम, अनमोल शाह, अभिराजन, नीतीश नैथानी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी