अस्‍पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान लो प्रेशर की भी समस्या

कोरोना संक्रमण को लेकर चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पतालों में जहां बेड को लेकर मारामारी है वहीं क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती होने से अब ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान लो प्रेशर की भी समस्या आ रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 12:33 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 12:33 PM (IST)
अस्‍पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान लो प्रेशर की भी समस्या
अस्‍पताल में अब ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान लो प्रेशर की भी समस्या आ रही है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। कोरोना संक्रमण को लेकर चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पतालों में जहां बेड को लेकर मारामारी है, वहीं क्षमता से ज्यादा मरीज भर्ती होने से अब ऑक्सीजन सप्लाई के दौरान लो प्रेशर की भी समस्या आ रही है। एम्स ऋषिकेश के बाद अब दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भी यही समस्या आ ही है। जिससे मरीज भर्ती करने की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इस स्थिति से निपटने को प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, नए ऑक्सीजन प्लांट का काम भी शुरू कर दिया गया है।

शहर के प्रमुख कोविड अस्पताल, दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में ऑक्सीजन सप्लाई हांफ रही है। जिसके चलते चिकित्सक व स्टाफ से लेकर मरीजों तक को परेशानी हो रही है। अस्पताल के वार्ड में ऑक्सीजन का फ्लो कम हो रहा है। अस्पताल में 300 मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है, पर यहां 400 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। जिनमें अधिकांश वह मरीज है, जिन्हें हाई फ्लो ऑक्सीजन की दरकार है। रविवार को शाम पांच बजे तक अस्पताल में केवल सात मरीज भर्ती किए गए।

बताया गया कि अस्पताल में बेड फुल हैं, लेकिन जिन वार्ड में इक्का-दुक्का बेड खाली थे, उन पर भी मरीज भर्ती नहीं किए। दोपहर दो बजे से चार बजे तक केवल एक मरीज भर्ती हुआ। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि ऑक्सीजन का फ्लो कम होने की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। अस्पताल में डी-टाइप सिलिंडर, कंसंट्रेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें-काबीना मंत्री गणोश जोशी ने ग्रामीणों को बांटे ऑक्सीमीटर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी