टिकटॉक की मधुबाला बनी प्रियंका, फैंस ने कमेंट में ये तक कह डाला; जानिए

देहरादून निवासी अभिनेत्री प्रियंका कंडवाल की टिकटॉक पर फैंस लिस्ट बढ़ती जा रही है। यहां तक कि उन्हें टिकटॉक की मधुबाला तक कहा जाने लगा है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 15 Oct 2019 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 07:08 AM (IST)
टिकटॉक की मधुबाला बनी प्रियंका, फैंस ने कमेंट में ये तक कह डाला; जानिए
टिकटॉक की मधुबाला बनी प्रियंका, फैंस ने कमेंट में ये तक कह डाला; जानिए

देहरादून, हिमांशु जोशी। गुजरे जमाने की सदाबहार अभिनेत्री मधुबाला का टिकटॉक पर नया अवतार सामने आया है। हम बात कर रहे हैं, देहरादून निवासी अभिनेत्री प्रियंका कंडवाल की। टिकटॉक पर वीडियो वायरल होते ही प्रियंका के फैंस की संख्या बढ़ गई है। यहां तक की प्रियंका को टिकटॉक की मधुबाला तक कहा जाने लगा है। 

टिकटॉक ने कई आम लोगों को सेलेब्रिटी बना दिया है। इनमें कोई बॉलीवुड स्टार की तरह दिखता है तो किसी की एक्टिंग लाजवाब है। टिकटॉक पर कई ऐसे लोग हैं, जो रणवीर सिह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान या फिर आलिया भट्ट से मिलते जुलते हैं। इनके दम पर उन्हें रातों रात पहचान भी मिली है। अब टिकटॉक पर ऐसी ही सेंसशन बनकर उभरी हैं दून निवासी अभिनेत्री प्रियंका कंडवाल, जो मधुबाला से मिलती जुलती हैं।

प्रियंका अक्सर मधुबाला के गानों और डायलॉग्स पर टिकटॉक वीडियो बनाती हैं, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकांउट इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर एक वीडियों भी शेयर किया है, जिसमें एक शख्स उनसे कह रहे हैं 'हिरोइन दिख रही हो हीरोइन.. मधुबाला दिख रही हो' इस पर प्रियंका कह रही हैं या अल्लाह आप सही बोल रहे हो मैं मधुबाला की तरह दिख रही हूं।'

प्रियंका के इस वीडियो में मधुबाला की झलक दिख रही है। मधुबाला की तरह दिखने की वजह से उनके टिकटॉक पर 60 हजार से ज्यादा फैन्स हैं। फिल्म हावड़ा ब्रिज का सबसे रोमांटिक गाना 'ये क्या कर डाला तूने...' जिसे मधुबाला और अशोक कुमार पर फिल्माया गया था, इस गाने पर प्रियंका ने बिलकुल मधुबाला के अंदाज में एक्टिंग की है। 

फैंस ने करण जौहर को भी किए मैसेज 

प्रियंका का टिकटॉक पर वीडियो वायरल होते ही उनके कुछ फैंस ने निर्देशक करण जौहर को मैसेज किए और उन्हें प्रियंका को अभिनेत्री के तौर पर फिल्म में साइन करने का सुझाव भी दिया। कई ने तो मैसेज में लिखा है कि अगर बालीवुड में मधुबाला पर कोई फिल्म बन रही है तो प्रियंका को यह किरदार दिया जाए। 

मधुबाला जैसा दिखना मेरे लिए गर्व की बात 

टिकटॉक की मधुबाला कहने पर प्रियंका कहती हैं कि अच्छा लगता है कि लोग आपके काम को पसंद करते हैं। मधुबाला हजारों लोगों की फेवरेट और इंस्पिरेशन थीं, अगर उनकी झलक मुझमें दिखती है तो यह मेरे लिए गर्व की बात है। 

यह भी पढ़ें:  विरासत 2019: तबले की संगत और कथक की प्रस्तुति से जम गया रंग Dehradun News

सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से किया था टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू 

एयर हॉस्टस की जॉब छोड़कर अभिनय की दुनिया में आईं अभिनेत्री प्रियंका कंडवाल ने 2013 में सीरियल पवित्र रिश्ते से छोटे पर्दे में डॉ. गौरी का किरदार निभाया था। इसके बाद 2017 में जाना न दिल से दूर और फिर मरियम खान रिपोर्टिंग टू लाइव में अभिनय किया। साउथ की कई फिल्मों में भी प्रियंका अभिनय कर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: विरासत 2019: नूरा सिस्टर्स के मंच पर आते ही तालियों से गूंज उठा स्टेडियम

chat bot
आपका साथी