कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह बोले- मनरेगा कर्मियों के साथ गतिरोध समाप्त करे सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार को कोरोना महामारी से उपजे नाजुक हालात में 61 दिन से आंदोलनरत मनरेगा कर्मचारियों के साथ वार्ता कर गतिरोध समाप्त करना चाहिए। कर्मचारियों की मांगों के संबंध में उन्होंने अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से भी दूरभाष पर वार्ता की।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:10 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष प्रीतम सिंह बोले- मनरेगा कर्मियों के साथ गतिरोध समाप्त करे सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आंदोलनरत मनरेगा कर्मचारियों के साथ वार्ता कर गतिरोध समाप्त करना चाहिए।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार को कोरोना महामारी से उपजे नाजुक हालात में 61 दिन से आंदोलनरत मनरेगा कर्मचारियों के साथ वार्ता कर गतिरोध समाप्त करना चाहिए। कर्मचारियों की मांगों के संबंध में उन्होंने अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से भी दूरभाष पर वार्ता की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से जारी शासनादेश में राज्य में मनरेगा कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करने की बात कही गई है। इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए पुनर्विचार की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग से मनरेगा कर्मचारियों की तैनाती का औचित्य नहीं है। कहा क‍ि रोजगारपरक मनरेगा योजना के माध्यम से प्रवासियों एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के सभी कार्य ठप पड़े हैं।

 यह भी पढ़ें-  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- कोरोना भी एक प्राणी, उसे जीने का अधिकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से भी दूरभाष पर वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों पर कार्यवाही की पैरवी की। उन्होंने कहा कि मनरेगा के 1300 कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सरकार की उदासीनता की वजह से वे आंदोलन को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर मनरेगा कर्मचारियों की मांगों पर कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन सौंप चुके हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के लिए अग्नि परीक्षा है 2022 का चुनाव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी