प्रीतम सिंह ने कहा-कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी का सम्मान करती है

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों वर्गों संप्रदायों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 03:45 PM (IST)
प्रीतम सिंह ने कहा-कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी का सम्मान करती है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गया। इसमें विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने किया।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महामंत्री जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ सुभाष चैहान, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं संयोजक सेवा निवृत्त शिक्षक संघ दिनेश बहुगुणा, पूर्व वार्ड सदस्य मेहूवाला सुरेंद्र चैहान, सर्वेश पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ रविंद्र सिंह पुंडीर, रविंद्र नेगी, मोहन सिंह, बंटी शाही, विवेक कुमार आदि शामिल थे। 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में महंगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहे हैं, उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नौजवान कार्यकर्त्‍ताओं के कांग्रेस पार्टी में जुड़ने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, डॉ प्रदीप जोशी, सूरत सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, मुकेश रेगमी, महेश जोशी, सुनित सिंह राठौर, केशव चमोली आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-एनएसयूआइ का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी