प्रधानमंत्री ने देश को विश्व में दिलाई विशिष्ट पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन तीर्थनगरी में भाजपा कार्यकत्र्ताओं व अन्य संगठनों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर यज्ञ-हवन व गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:49 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने देश को विश्व में दिलाई विशिष्ट पहचान
प्रधानमंत्री ने देश को विश्व में दिलाई विशिष्ट पहचान

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन तीर्थनगरी में भाजपा कार्यकत्र्ताओं व अन्य संगठनों ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर यज्ञ-हवन व गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।

महापौर अनीता ममगाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में भारत की ताकत का विश्व ने लौहा माना है। महापौर ने इस अवसर पर रोटरी क्लब ऋषिकेश सैंट्रल की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान रोटरी ऋषिकेश सेंट्रल अध्यक्ष संजय सकलानी, सचिव विकास गर्ग, कोषाध्यक्ष देवव्रत अग्रवाल, चार्टर्ड अध्यक्ष दीपक कुमार तायल आदि उपस्थित रहे।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वीरभद्र मंडल की ओर से पौधारोपण व मिष्ठान्न वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविद चौधरी, रविद्र राणा, अविनाश सेमल्टी आदि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए गंगा में किया दुग्धाभिषेक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में त्रिवेणी घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक कर जरूरतमंदों को फल वितरित किए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं जिसको आने वाली पीढि़यां याद रखेगी। इस अवसर पर नमामि गंगे की संयोजिका सरोज डिमरी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, भाजपा के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती आदि उपस्थित थे।

निश्शुल्क लगाई मेंहदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके प्रशंसक ऋषिकेश निवासी मेंहदी व टैटू आर्टिस्ट अंकुर प्रजापति ने घाट रोड पर निश्शुल्क मेंहदी लगाई। अंकुर ने अपने प्रतिष्ठान पर कई दिन पूर्व ही 17 सितंबर को निश्शुल्क मेंहदी लगाने का फ्लैक्स लगाया था। अंकुर ने बताया कि पूरे दिन उन्होंने व उनकी टीम ने करीब 25 महिलाओं के हाथों पर निश्शुल्क मेंहदी लगाई।

जन्मदिन पर किया पौधारोपण

रायवाला: भाजपा श्यामपुर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ने बताया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर एक-एक पौधा रोपा गया व जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर रवि शर्मा, भूपेंद्र रावत, राजेश जुगलान, नीलम चमोली, कमला नेगी, शोभा चौहान, राम रतन रतूडी, हरीश उप्रेती आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी