गुरुद्वारा पटेल नगर ने श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब पटेल नगर के की ओर से सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354 वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान कथा कीर्तन का आयोजन किया। सुबह संगतों ने गुरु महाराज को माथा टेक आर्शीवाद प्राप्त किया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:31 PM (IST)
गुरुद्वारा पटेल नगर ने श्रद्धा पूर्वक मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354 वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून: गुरुद्वारा श्री गुरु हरकिशन साहिब पटेल नगर के की ओर से सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354 वां पावन प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान कथा कीर्तन का आयोजन किया। सुबह संगतों ने गुरु महाराज को माथा टेक आर्शीवाद प्राप्त किया।

नितनेम के पश्चात देविंदर सिंह ने आसा दी वार का शब्द "तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखे भव लयो "का गायन किया, हेड ग्रंथी शमशेर सिंह ने कहा गुरु जी का जीवन कर्मवीर, प्रेमवीर, दानवीर, विद्यावीर, क्षमावीर, आदि गुणों से भरपूर था। अमनदीप सिंह ने शब्द "तू आद पुरख अपरम्परा करता जी", कमलदीप सिंह हजूरी रागी ने शब्द "तुम हो सब राजन के राजा ", सिमरनजीत सिंह हजूरी रागी ने शब्द "देह शिवा वर मोहे इहे " का गायन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। 

यह भी पढ़ें- Desh ki beti: सृष्टि गोस्वामी बनीं उत्तराखंड की एक दिन की सीएम, चल रहा बैठकों का दौर; साढ़े चार घंटे तक होगा बहुत कुछ खास

 इस अवसर पर पहचान सेवा संस्थान द्वारा संचालित स्पाइन सेवा केंद्र का अरदास कर उदघाटन किया गया। जिसमे कमर, गर्दन, घुटने, कंधा आदि के दर्द का इलाज रिआयती दरों पर किया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रधान हरमोहिंद्र सिंह, महासचिव जगजीत सिंह,. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, गुरुद्वारा रेसकोर्स के प्रधान बलबीर सिंह साहनी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह गुलाटी, दलजीत सिंह, करतार सिंह, गगनदीप सिंह भाटिया, जसविंदर सिंह मोठी, 

देविंदर सिंह भसीन, रमिंदर पाल रतरा, मदन लाल मल्होत्रा, गुरविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह वाधवा आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh 2021: कुंभ को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन, श्रद्धालुओं को रखना होगा इस बात का ध्यान

chat bot
आपका साथी