Guru Gobind Singh Jayanti: प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत; तस्वीरों में देखें

Guru Gobind Singh Jayanti सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पटेलनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब की ओर से क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। विभिन्न जगहों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 09:05 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 09:05 AM (IST)
Guru Gobind Singh Jayanti: प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत; तस्वीरों में देखें
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। Guru Gobind Singh Jayanti सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर पटेलनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब की ओर से क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न जगहों पर लोग ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। पंजप्यारों, निशान साहिब की अगुआई में सुबह साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा से शुरू हुई प्रभात फेरी पूर्वी व पश्चिमी पटेलनगर, गुरु रोड, पार्क रोड की परिक्रमा के बाद वापस गुरुद्वारे में पहुंची। प्रभात फेरी में गुरु की महिमा का गायन किया गया।

संगत व कीर्तनी जत्थों ने सतनाम वाहेगुरु, अंग संग रहना जी असी तकिया आसरा तेरा, ऊच्चा दर सतगुर मेरे दा, जय जयकार करे सब कोई, वाहो वाहो गोबिद सिंह.. आदि शब्दों का गायन किया। कीर्तनी जत्थे की ओर से कीर्तन किया गया।

 वहीं विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं का स्वागत व लंगर के लिए स्टॉल लगाए गए। सभा के महासचिव जगजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में विशेष अरदास होगी। पर्व को लेकर गुरुद्वारा को विशेष रूप से सजाने के कार्य किया जा रहा है। 

इस बार कोरोनाकाल को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए भव्य रूप से नगर कीर्तन नहीं निकाला जाएगा। सभी गुरुद्वारे अपने क्षेत्र में ही सादगी के साथ पर्व मनाएंगे। 

भीड़ कम से कम हो इसको ध्यान में रखते हुए पटेलनगर में 20 जनवरी की जगह 24 जनवरी को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

सेवक जत्था प्रभात फेरी निकालने में करेगा सेवा

 प्रकाश पर्व पर सिख सेवक जत्था प्रभात फेरी निकालने में सेवा करेगा। गुरु सिंह सभा की ओर से सुभाष रोड स्थित श्री गुरु नानक निवास में होने वाले गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह पांच बजे आढ़त बाजार से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सिख सेवक जत्थे के प्रधान गुलजार सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।

यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में निशान साहिब को पहनाये गए नए चोले

chat bot
आपका साथी