सुविधा: नगर पालिका के नए क्षेत्रों में लगे विद्युत पोल

विकासनगर नगर पालिका हरबर्टपुर में शामिल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल की कमी को दूर करने के लिए अभियान चलाया गया। इसके तहत कुल 30 पोल लागकर क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:30 PM (IST)
सुविधा: नगर पालिका के नए क्षेत्रों में लगे विद्युत पोल
सुविधा: नगर पालिका के नए क्षेत्रों में लगे विद्युत पोल

संवाद सहयोगी, विकासनगर: नगर पालिका हरबर्टपुर में शामिल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइन की समस्या के समाधान को पालिका प्रशासन ने अभियान चलाया। अभियान के तहत पालिका के कई वार्ड में 30 नए विद्युत पोल लगाए गए। कार्य का निरीक्षण करते हुए पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नई लाइन बनने से पालिका के सीमावर्ती क्षेत्रों मे रहने वाले नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।

निकाय चुनाव के ठीक पहले नगर पालिका हरबर्टपुर की सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों को पालिका क्षेत्र में शामिल कर लिया गया था। पालिका क्षेत्र में आ जाने के बाद भी इन क्षेत्रों में कई जगह विद्युत पोल नहीं होने के चलते स्थानीय निवासियों को काफी दूर तक केबल डालकर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करनी पड़ रही थी। इसके अतिरिक्त विद्युत पोल नहीं होने से पथ प्रकाश जैसी सुविधाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा था। पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन में चलाए गए अभियान में नगर के इन क्षेत्रों में विद्युत पोल लगाने का कार्य किया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा अभियान के तहत फिल्हाल पोल लगाए गए हैं। इसके अलावा अन्य वार्ड में भी पोल की कमी को दूर करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पोल लगाए गए हैं, उनमें शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट लगवाकर क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान की जाएगी।

----------------

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में कराया सैनिटाइजर का छिड़काव

विकासनगर: कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बंद विद्यालयों को सोमवार से खोल दिया गया है। विद्यालयों में संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर नगर पालिका हरबर्टपुर की टीम ने सैनिटेशन का अभियान चलाया। इसके तहत हरबर्टपुर स्थित केंद्रीय तिब्बती विद्यालय, जानसन स्कूल, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जस्सोवाला में टीम ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया। पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया पालिका की ओर से चलाए गए अभियान में सैनिटाइजर का स्प्रे कराया गया है। विद्यालयों के आसपास साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान पालिका की ओर से रखा जा रहा है। सैनिटाइजर का छिड़काव करने वाली टीम में नगर पालिका के सफाई प्रभारी मोहम्मद आजम, रवि कुमार, सुशील, रानू, अनिल शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी