Dehradun Crime News: अपहरण कर किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

Dehradun Crime Newsकिशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपित को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं घंघोड़ा से गायब हुई किशोरी को कैंट पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बीते 12 सितंबर को एक महिला ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 01:46 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 01:46 PM (IST)
Dehradun Crime News: अपहरण कर किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल
घंघोड़ा से गायब हुई किशोरी को कैंट पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Dehradun Crime News घंघोड़ा से गायब हुई किशोरी को कैंट पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण के आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बीते 12 सितंबर को एक महिला ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि पांच सितंबर को उनकी नाबालिग पुत्री नानी के घर वीरपुर घंडोड़ा गई थी। 10 सितंबर की रात वह घर से गायब हो गई। स्वजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

रिश्तेदारों व दोस्तों से संपर्क करने के बाद भी कोई सुराग न लगने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। जानकारी जुटाने पर पता चला कि किशोरी किसी हिमांशु गुरुंग निवासी इंद्रानगर, गल्जवाड़ी के साथ अलग-अलग स्थानों पर देखी गई है। मुखबिर तंत्र से पता चला कि दोनों नेपाल जाने की फिराक में पैसे जोड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें- रुड़की में बिना रजिस्ट्रेशन मार्क बन रहे एलईडी बल्ब पकड़े, पढ़िए पूरी खबर

जिस पर बुधवार को पुलिस ने किशोरी के स्वजन की सहायता से किशोरी और अपहरण के आरोपित को गल्जवाड़ी क्षेत्र से बरामद कर लिया। किशोरी के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद अपहरण के साथ ही पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Haridwar Crime News: हरिद्वार में बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर नकदी लूटी

महिला से छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप

नेशविला रोड निवासी एक युवक पर महिला ने छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया है। महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहरीर में महिला ने बताया कि वह नेशविला रोड क्षेत्र में रहने वाले एक रिटायर्ड सैन्य अफसर के घर पर काम करती है। यहां पड़ोस में सुनीत रावत नाम का युवक रहता है। आरोप लगाया कि जब भी वह उसके घर के पास से गुजरती है तो सुनीत छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणियां करता है। 10 सितंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह गली से गुजर रहीं थीं। सुनीत स्कूटी पर आया और हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और धक्का देकर गिरा दिया। इतने में पास के घर से एक बुजुर्ग बाहर आ गए। उन्हें देखकर वह फरार हो गया। शहर कोतवाल रितेश शाह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पुलिस को दें सूचना, गिरफ्त में होंगे नशा तस्कर; सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गुप्त

chat bot
आपका साथी