पुलिस महकमें में जल्द होगी सिपाहियों की भर्ती, पढ़िए पूरी खबर

पुलिस महकमें में जल्द ही सिपाहियों की भर्ती होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह कदम कुंभ के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को कमी को दूर करने के लिए उठाया जा रहा है। इसके लिए नए सिरे से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:47 PM (IST)
पुलिस महकमें में जल्द होगी सिपाहियों की भर्ती, पढ़िए पूरी खबर
पुलिस महकमें में जल्द ही सिपाहियों की भर्ती होगी।

देहरादून, राज्य ब्यूरो।  पुलिस महकमें में जल्द ही सिपाहियों की भर्ती होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय स्तर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह कदम कुंभ के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को कमी को दूर करने के लिए उठाया जा रहा है। इसके लिए नए सिरे से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

प्रदेश में अगले वर्ष कुंभ का आयोजन होना है। अब कोरोना का असर थोड़ा कम हो रहा है और सभी गतिविधियां खुल चुकी हैं। इस कारण इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की आवश्यकता होती है। इसके लिए हर कुंभ में दूसरे राज्यों की पुलिस, होमगार्ड के साथ ही अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जाती है। अभी पुलिस में तकरीबन सिविल पुलिस के 1300 पद रिक्त चल रहे हैं।

इनमें सिविल, ट्रैफिक, इंटेलीजेंस, पीएसी, आर्म्ड, अग्निशमन आदि के पदों को शामिल किया गया है। बीते वर्ष पुलिस ने कुंभ में सुरक्षा के मद्देनजर शासन से इन पदों को भरने की अनुमति मांगी थी। शासन ने उस समय पुलिस में पदोन्नति न होने का हवाला देते हुए रिक्त पदों को भरने की अनुमति नहीं दी थी। यह कहा गया था कि पदोन्नति के उपरांत इन पदों पर भर्ती की जाएगी।

अब पुलिस में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल की भी पदोन्नति होनी है। ऐसे में विभाग में जल्द ही बड़ी संख्या में पद रिक्त हो जाएंगे। इसे देखते हुए मुख्यालय अब इन रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है। अब जल्द ही नए सिरे से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा सकता है। हालांकि, नियमावली में पुलिस को भी भर्ती कराने का अधिकार है। इसके लिए उसे शासन को केवल सूचना भेजनी होगी।

chat bot
आपका साथी