किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार; अजबपुर खुर्द में नारियल पानी की ठेली लगाता था आरोपित

नारियल पानी की ठेली लगाने वाले एक युवक ने 14 साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:53 PM (IST)
किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार; अजबपुर खुर्द में नारियल पानी की ठेली लगाता था आरोपित
आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: नारियल पानी की ठेली लगाने वाले एक युवक ने 14 साल की किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

नेहरू कालोनी थाना निरीक्षक सतबीर बिष्ट ने बताया कि अजबपुर खुर्द निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी कि उनकी सब्जी की दुकान है। 26 नवंबर की शाम को उनकी 14 साल की बेटी उनके साथ दुकान में थी। इस दौरान वह नजदीक ही एक दुकान में टिक्की खाने की बात कहकर चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उनके परिचित एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को मंदिर के पास नारियल पानी की ठेली लगाने वाले कादिर नाम के युवक के साथ उसने देखा है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि आरोपित किशोरी को दिल्ली लेकर चला गया, जहां उसने किशोरी को करावल नगर क्षेत्र के एक होटल में रखा हुआ है। इस पर पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची और आरोपित को होटल से गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया है। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपित कादिर निवासी ग्राम खैरी बदायूं उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपहरण के साथ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- रुड़की: एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबध, शादी का दबाव डाला तो की युवती की पिटाई; मुकदमा दर्ज

हास्टल में बिजली चोरी पकड़ी, केयर टेकर पर मुकदमा

देहरादून: करनपुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने एससी-एसटी हास्टल में बिजली चोरी पकड़ी है। यहां खंभे से सीधे तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की शिकायत पर हास्टल के केयर टेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार को करनपुर क्षेत्र में डीएल रोड पर चावला चौक के पास स्थित एससी-एसटी हास्टल में ऊर्जा निगम ने छापेमारी की। अवर अभियंता राजबीर सिंह, सतर्कता इकाई के सहायक अभियंता धनंजय कुमार, उपखंड अधिकारी कुलभूषण कुकरेती, लाइनमैन ताजवीर सिंह शिकायत पर हास्टल पहुंचे। जहां एसएसटी हास्टल में एलटी लाइन के खंभे पर लगे बाक्स से केबल काटकर उसमें 10 मीटर लंबी तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि एई राजबीर सिंह की तहरीर पर हास्टल के केयर टेकर नरेंद्र शर्मा और मौके पर मौजूद मूरत सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- खुद को फौजी बताकर ठगे 1.60 लाख रुपये, पुलिस ने मामले में दर्ज किया मुकदमा

chat bot
आपका साथी