किशोर ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

अपना दबदबा बनाने के लिए एक किशोर ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चाकू और तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:08 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:08 PM (IST)
किशोर ने दो युवकों पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: अपना दबदबा बनाने के लिए एक किशोर ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चाकू और तमंचा बरामद किया गया है। चौकी प्रभारी मयूर विहार अर्जुन सिंह गुसांई ने बताया कि आशु व अमन उर्फ बच्ची निवासी सहस्रधारा रोड दोस्त हैं।

मंगलवार को रास्ते में उन्हें एक किशोर मिला, जिसने अपने पास तमंचा व चाकू रखा हुआ था। दोनों ने उसे चिढ़ाने के लिए कहा कि यह तूने अपने पास क्या रखा हुआ है। इसी से गुस्साए किशोर ने आशु व अमन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आशु बुरी तरह घायल हो गया। गनीमत रही कि वह तमंचे का इस्तेमाल नहीं कर पाया। शोर मचने पर किशोर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपित किशोर को सहस्रधारा से पकड़ लिया। उसे जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। घायल आशु की मां नीलम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

ठगी के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी की मांग

रुड़की : सस्ते में ईंट उपलब्ध कराने के नाम पर 30 लाख की ठगी के मामले में मंगलवार को ठगी के शिकार हुए चारों पीडि़त कोतवाली रुड़की पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही उसके संबंध में कुछ अहम जानकारी भी उपलब्ध कराई।

यह भी पढ़ें- Haridwar Crime News: दहेज उत्पीड़न में महिला समेत सात पर मुकदमा दर्ज, शुरू हुई जांच

ढंडेरा निवासी राजबीर, नौशाद, इरफान व यशवीर भवन निर्माण सामग्री का कार्य करते हैं। खतौली निवासी शमशाद नाम का एक व्यक्ति करीब छह माह पूर्व इनसे मिला था। उसने अपने आपको ईंट का बड़ा सप्लायर बताया था। साथ ही सस्ते में ईंटे उपलब्ध कराने की बात कही थी। यह लोग उसके झांसे में आ गए। इन चारों ने ईंटों के लिए करीब तीस लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोपित ने इन्हें ईंट उपलब्ध नहीं कराई। न ही उनके रुपये ही वापस किये। आरोपित तभी से गायब है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। परेशान होकर ठगी के शिकार चारों व्यक्तियों ने आरोपित के खिलाफ पिछले दिनों कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक आरोपित का कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाई थी अश्लील वीडियो, घर से भागने का बना रहा था दबाव; बिहार से चढ़ा पुलिस के हत्थे

chat bot
आपका साथी