बहुचर्चित प्रापर्टी डीलर विनय क्षेत्री हत्याकांड का आरोपित 13 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, संपत्ति के विवाद में की थी हत्या

दून के बहुचर्चित प्रापर्टी डीलर विनय क्षेत्री हत्याकांड में वर्ष 2008 से फरार आरोपित सुमित निवासी जड़ौदा मंसूरपुर मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। वह जमानत पर जेल से छूटने के बाद फरार हो गया था।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:47 PM (IST)
बहुचर्चित प्रापर्टी डीलर विनय क्षेत्री हत्याकांड का आरोपित 13 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, संपत्ति के विवाद में की थी हत्या
हत्याकांड में वर्ष 2008 से फरार आरोपित को पुलिस ने उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: दून के बहुचर्चित प्रापर्टी डीलर विनय क्षेत्री हत्याकांड में वर्ष 2008 से फरार आरोपित सुमित निवासी जड़ौदा मंसूरपुर मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को पुलिस ने उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। वह जमानत पर जेल से छूटने के बाद फरार हो गया था।

थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी सतबीर बिष्ट ने बताया कि मोथरोवाला में संपत्ति के विवाद में सात आरोपितों ने 2008 में प्रापर्टी डीलर विनय क्षेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाश यतेंद्र चौधरी के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने हत्यारोपित सभी सात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया था। यतेंद्र चौधरी और उसके गुर्गे सुमित को कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन वह दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुए। एसआइटी ने हत्या के कई अन्य मामलों में भी आरोपित यतेंद्र चौधरी को 2013 में गिरफ्तार कर लिया था। सुमित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुमित मुजफ्फरनगर में अपने घर पर है। पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया, जिसने सुमित को दबोच लिया। आरोपित के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें- देहरादून: युवकों की दंबगई, मुफ्त शराब नहीं दी तो सेल्समैन को पीटा, ठेके को आग लगाने की भी कोशिश

सैर पर निकले बुजुर्ग सड़क पर फिसले, मौत

मार्निंग वाक पर निकले एक बुजुर्ग का सड़क पर पैर फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर ही बेहोश हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि तपोवन रोड पर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई। व्यक्ति की पहचान अमर सिंह निवासी विष्णु लोक रायपुर के रूप में हुई। उनके स्वजन को सूचना दी गई। इसके बाद घायल को उनके स्वजन अपने वाहन से अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र जगत सिंह ने बताया कि उनके 82 वर्षीय पिता नियमित तौर पर सुबह सैर करने के लिए जाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर फिसलने के कारण वह गिर पड़े, जिससे वह बेहोश हो गए थे।

यह भी पढ़ें- रुड़की: एक साल तक बनाता रहा शारीरिक संबध, शादी का दबाव डाला तो की युवती की पिटाई; मुकदमा दर्ज

chat bot
आपका साथी