महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, कहा- देवर ने फाड़े कपड़े; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की के मंगलौर में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा उसके देवर ने उसके कपड़े भी फाड़े। महिला ने इस संबंध में पुलिस तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 04:39 PM (IST)
महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, कहा- देवर ने फाड़े कपड़े; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाऐ हुए पुलिस को तहरीर दी है।

संवाद सहयोगी, मंगलौर (रुड़की)। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाऐ हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही देवर पर कपड़े फाडने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शगुफ्ता खानम निवासी मोहल्ला टोली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मोहल्ला टोली निवासी कारी नसीम के साथ 22 अप्रैल 2017 को हुई थी। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके शादी में करीब पांच लाख रुपये का सामान अपनी नौकरी के पैसे से खरीद कर घर में रखा गया था। साथ ही करीब दस लाख रुपये अपने पति कारी नसीम अहमद को व्यापार में लगाने के लिए दिए थे। जब तक उसके पति जीवित रहे ससुराल पक्ष द्वारा उसे तंग व परेशान नहीं किया गया, लेकिन 16 अप्रैल को उसके पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष ने 19 अप्रैल को उसके जेवर व सभी सामान तथा दस्तावेज अपने पास रख कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता जब दोबारा वापस सुसराल पहुंची तो उसको घुसने नहीं दिया। साथ ही सामान देने इन्‍कार कर दिया। उसने 16 अक्टूबर को मंगलौर कोतवाली व सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

आरोप है कि 20 अक्टूबर की रात्रि को पीड़िता व उसकी बहन अपनी सहेली के घर से अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसके ससुर खलील अहमद, देवर शमीम अहमद, जेठ शकील अहमद व सलीम अहमद पहले से ही घात लगाए बैठे थे।

आरोपितों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। साथ ही पुलिस को दी गई तहरीर वापस लेने की धमकी दी। विरोध किया तो देवर शमीम अहमद ने सार्वजनिक स्थान पर ही उसके कपड़े फाड़ डाले। उसके शोर मचाने पर राहगीर एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपित भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- रुड़की: अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत चार गिरफ्तार, ऐसे फंसे चंगुल में

chat bot
आपका साथी