इस खिलाड़ी ने धोखाधड़ी कर अंडर-19 टीम में पाई जगह, दो साल का लगा प्रतिबंध

बीसीसीआइ ने टीम में चयन के लिए धोखाधड़ी करने पर उत्तराखंड के क्रिकेटर एकलव्य गुप्ता पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है। एकलव्य ने दो राज्यों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है। उनका हाल ही में उत्तराखंड की अंडर-19 टीम में चयन हुआ था।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:08 PM (IST)
इस खिलाड़ी ने धोखाधड़ी कर अंडर-19 टीम में पाई जगह, दो साल का लगा प्रतिबंध
इस खिलाड़ी ने धोखाधड़ी कर अंडर-19 टीम में पाई जगह, दो साल का लगा प्रतिबंध।

जागरण संवाददाता, देहरादून। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने टीम में चयन के लिए धोखाधड़ी करने पर उत्तराखंड के क्रिकेटर एकलव्य गुप्ता पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है। एकलव्य ने दो राज्यों से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है। उनका हाल ही में उत्तराखंड की अंडर-19 टीम में चयन हुआ था।

बीते दिनों सीएयू ने ट्रायल के आधार पर प्रदेश की पुरुष अंडर-19 टीम का चयन किया था। जिसके बाद टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए बीसीसीआइ को भेजे गए थे। सत्यापन में पता चला कि बल्लेबाज एकलव्य गुप्ता ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश से भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है। हालांकि, दोनों प्रमाण पत्र में जन्म की तिथि समान है।

बीसीसीआइ के मेडिकल कंसलटेंट डा. अभिजीत सालवी ने इस बाबत सीएयू को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया है। इसमें बताया गया कि एकलव्य का एक जन्म प्रमाण पत्र उत्तराखंड के देहरादून और दूसरा उत्तर प्रदेश के मेरठ से बना है। इसके चलते बीसीसीआइ ने एकलव्य को घरेलू सत्र 2021-22 में हिस्सा लेने से रोक दिया है। एकलव्य पर लगाया गया प्रतिबंध 20 सितंबर 2021 से शुरू हो गया है।

टाइल्स की पिच पर करवा दिए थे ट्रायल

सीएयू प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बना रही, लेकिन इन्हें धरातल पर लाने के लिए एसोसिएशन की जिला इकाई शायद ही कुछ कर रही हैं। मामला क्रिकेट एसोसिएशन आफ पौड़ी से जुड़ा हुआ है। पौड़ी संघ ने टाइल्स की पिच पर अंडर-25 टीम के लिए चयन ट्रायल करवा दिए। मामला संज्ञान में आने पर सीएयू ने इस पर जांच बैठा दी है। आपको बता दें कि खिलाड़ी कई बार क्रिकेट एसोसिएशन आफ पौड़ी की कार्यशैली पर बार सवाल उठा चुके। पिछले साल भी एसोसिएशन पर मानकों के विपरीत ट्रायल कराने की खिलाड़ियों ने सीएयू से शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें-  क्रिकेट टीम में फर्जी तरीके से आने वालों पर कसी जाएगी नकेल, दस्तावेजों की जांच को सीएयू ने गठित की समिति गठित

chat bot
आपका साथी