आजाद भारत के नायकों के बनाए चित्र, वीर शहीदों को किया याद

जस्सोवाला स्थित वीडीएम हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 07:15 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:15 PM (IST)
आजाद भारत के नायकों के बनाए चित्र, वीर शहीदों को किया याद
आजाद भारत के नायकों के बनाए चित्र, वीर शहीदों को किया याद

देहरादून(विकासनगर), जेएनएन। विकासनगर के जस्सोवाला स्थित वीडीएम हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करके देश के वीर शहीदों को याद किया। छात्र-छात्राओं ने चित्रकला और निबंध के माध्यम से देश के शहीदों के योगदान के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने देश को आजाद कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बाल गंगाधर तिलक और वीर सावरकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए निबंध लिखे।

इसके अलावा उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े चित्र बनाए। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता गुप्ता ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़े छात्र-छात्राओं को उनके प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। कार्यक्रम में खुशबू, आयुष कुमार, सागर, साक्षी, सानिया, जोया, रिया, वरनिका, समर, तनवी, कृष्णा, करुणा, बुशरा, आरुषी, श्रेया, जेबा, अक्षित, वैभव, शगुन आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

ऑनलाइन प्रतियोगिता में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में विभागीय परिषद हिन्दी विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया, जिसमें महाविद्यालय की तीन छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। हिन्दी की विभागाध्यक्ष और प्राचार्य ने मेधावी छात्राओं को लोक संस्कृति और साहित्य विषय में सुंदर लेखन से पहाड़ की परंपरागत संस्कृति की महत्ता बताई।

सीमांत क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में कोरोना काल के दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षण व्यवस्था से जोडऩे के लिए लोक संस्कृति व साहित्य विषय पर प्रतियोगिता हुई थी। हिंदी विषय की विभागाध्यक्ष मंजू गौतम ने कहा कि घरों में रह रहे सभी छात्र-छात्राओं की सुविधा को पहाड़ की लोक संस्कृति और साहित्य विषय पर बीते 29 जुलाई और चार अगस्त को दो चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने लेखन के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और साहित्य को शाब्दिक रूप से प्रस्तुत किया। 

यह भी पढ़ें: केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में फहराया तिरंगा, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड में आजादी का जश्न

शुक्रवार को महाविद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम घोषित किया। निर्णायक मंडल में शामिल हिंदी विषय की विभागाध्यक्ष मंजू गौतम ने कहा इस प्रतियोगित में बीएस चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा दिव्या विशाल ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नवीना चौहान ने दूसरा, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजना श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करने वाली तीनों मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय खुलने पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम रावत ने की कई घोषणाएं, गैरसैंण में फहराया तिरंगा

chat bot
आपका साथी