गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर क्षेत्रवासियों ने किया हंगामा

गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर कुछ स्थानीय लोग ने हंगामा किया। कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी व कैंट विधायक हरबंस कपूर के सामने भी नारेबाजी की। उनका कहना था कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व स्लॉट बुकिंग की बाध्यता हटाई जाए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 09:34 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 09:34 AM (IST)
गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर क्षेत्रवासियों ने किया हंगामा
सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में टीकाकरण के लिए स्लॉट नहीं मिलने पर क्षेत्रवासियों ने हंगामा किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित ब्लूमिंग बर्डस स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर कुछ स्थानीय लोग ने हंगामा किया। कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी व कैंट विधायक हरबंस कपूर के सामने भी नारेबाजी की। उनका कहना था कि टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व स्लॉट बुकिंग की बाध्यता हटाई जाए। 18-44 वर्ष के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाए।

कैबिनेट मंत्री गणोश जोशी ने उन्हें समझाया कि 18-44 वर्ष के लिए ऑन स्पाट पंजीकरण की व्यवस्था नहीं है। इस आयुवर्ग में एक बड़ी आबादी आती है। ऐसे में टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पूर्व पंजीकरण व स्लॉट बुक करने की व्यवस्था की गई है। अभी शुरुआती चरण में केंद्रों की संख्या कम रखी गई है, पर धीरे-धीरे इनकी संख्या में इजाफा किया जाएगा। इस आयु वर्ग में सभी के मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। ऐसे में सभी का टीकाकरण किया जाएगा। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी हंगामा कर रहे व्यक्तियों को समझाया। तब कहीं वह शांत हुए।

यह भी पढ़ें-Covid 19 Vaccination: वैक्सीनेशन सेंटर पर विधानसभा अध्यक्ष को सुननी पड़ी खरी-खरी, जानिए वजह

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी