लोकगायक विक्की चौहान के इस गीत ने मचाई धूम, 50 लाख को बनाया मुरीद

हिमाचल प्रदेश के लोक गायक विक्की चौहान के सही पकड़े हैं... गीत ने कई राज्यों में इन दिनों धूम मचा रखी है। मात्र नौ माह में इस गीत ने 50 लाख लोगों को अपना मुरीद बना लिया है।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 12:38 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 08:08 AM (IST)
लोकगायक विक्की चौहान के इस गीत ने मचाई धूम, 50 लाख को बनाया मुरीद
लोकगायक विक्की चौहान के इस गीत ने मचाई धूम, 50 लाख को बनाया मुरीद

देहरादून, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के लोक गायक विक्की चौहान के सही पकड़े हैं... गीत ने कई राज्यों में इन दिनों धूम मचा रखी है। मात्र नौ माह में इस गीत ने 50 लाख लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। 

हिमाचल व उत्तराखंड के अलावा इस गीत को पंजाब व उप्र में भी खूब सुना जा रहा। विक्की चौहान ने गीत को अपने जीवन का बेहतरीन गीत बताया। कहा कि उत्तराखंड के जौनसार बावर में आज भी लोक संस्कृति का मूल जिंदा है। उनका सौभाग्य है कि उत्तराखंड उनकी कर्मभूमि है।

हिमाचल के लोकप्रिय गायक विक्की चौहान ने सही पकड़े हैं गीत नौ माह पहले गाया था। इसे सोशल मीडिया व यूट्यूब पर लोगों ने जमकर पसंद किया। हर तरफ शादी विवाह, तीज त्योहार में इस गीत को सुना जा रहा है। 

एक कार्यक्रम से घर लौटते वक्त लोक गायक चौहान ने कोटी कॉलोनी में बातचीत में कहा कि उन्होंने पिछले बीस साल से हजारों गीत व सैकड़ों बडे स्टेज शो किए। दर्जनों गीत सुपर हिट भी हुए, लेकिन सही पकड़े हैं गीत ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। 

उन्होंने बताया कि हिमाचल के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, उप्र व हरियाणा के लोगों ने इस गीत को बेहद पसंद किया। इससे पहले उनके गीत बंदे पहाड़ी गीत को भी लोगों ने पसंद किया था। 

लोक गायक विक्की ने कहा कि उनका मकसद हिमाचल व उत्तराखंड की लोक संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। लोक संस्कृति उनका जुनून है, कई शो पब्लिक वेलफेयर के लिए भी करते हैं। हिमाचल प्रदेश में वह बागवानी भी करते हैं। कहा कि हिमाचल उनकी जन्मभूमि तो उत्तराखंड कर्म भूमि है। खासकर जौनसार बावर के लोगों ने उन्हें  परिवार जैसा सम्मान दिया है। लोक गायक ने कहा कि आज अगर कहीं पर लोक संस्कृति मूल जिंदा है, तो वह उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र में है। 

गढ़वाली वीडियो गीत दगड़ा लिजैद्या हुआ लॉन्च 

गढ़वाल महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में फस्ट नॉट प्रोडक्शन की नई प्रस्तुति गढ़वाली वीडियो गीत दगड़ा लिजैद्या लॉन्च किया गया। लक्ष्मण झूला स्तिथ कैफे में युवा गायक विकास बहुगुणा की आवाज से सजे इस वीडियो गीत को नगर पालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे ङ्क्षसह नेगी, मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव व समाजसेवी सुधाकर भट्ट ने संयुक्त रूप से लॉन्च किया। 

 

गीतकार विकास बहुगुणा ने बताया कि उनका ये नया गीत भारतीय सेना के पराक्रम एवं हाल ही पुलवामा अटैक की घटना पर आधारित सैनिक के परिवार की पारिवारिक स्थिति के दर्द को दर्शाता है। वीडियो गीत की शूटिंग टिहरी, पौड़ी एवं मसूरी में की गई है। 

गीत में अभिनेता का किरदार प्रवीण भट्ट व अभिनेत्री का किरदार साक्षी काला ने निभाया है। इस अवसर पर अमित बडोनी, विनीत शर्मा, प्रदीप जोशी, वरुण भंडारी, संजय पांजा, श्रेयांस भट्ट, सौरव कुमार, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग करेंगी दून की मुक्ति सुजाइक

यह भी पढ़ें: रिक्शा चालक के बेटे का कमाल, सुपर डांसर के टॉप 7 में बनाई जगह

यह भी पढ़ें: मायानगरी में चमक बिखेर रही उत्तराखंड की भावना, इन शोज में कर चुकी हैं काम

chat bot
आपका साथी