Uttarakhand Weather Update: नए साल की शुरुआत, ठंड से राहत के साथ; जानें- अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत ठंड से फौरी राहत के साथ होगी। नववर्ष के शुरुआती तीन दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने की संभावना है। चार जनवरी को मौसम के करवट बदलने के आसार बन रहे हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 07:32 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 07:32 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: नए साल की शुरुआत, ठंड से राहत के साथ; जानें- अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand Weather Update: नए साल की शुरुआत, ठंड से कुछ राहत के साथ।

जागरण संवाददाता, देहरादून।  Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में नए साल (New Year 2021) की शुरुआत ठंड से फौरी राहत के साथ होगी। नववर्ष के शुरुआती तीन दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने की संभावना है। चार जनवरी को मौसम के करवट बदलने के आसार बन रहे हैं। इसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मैदानों में हल्का कोहरा बना रहेगा। 

इन दिनों प्रदेश में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से कुछ राहत जरूर है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर कंपकंपी छुड़ा रही है, जबकि पहाड़ों में बर्फ के ऊपर पाला पड़ने से सड़कें खतरनाक हो गई हैं। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। 

मौसम विभाग के अनुसार एक से तीन जनवरी तक मौसम सामान्य रहेगा। ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिलेगी। चार जनवरी के बाद हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार बन रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले कुछ दिन कोहरा परेशान कर सकता है। पहाड़ों में पाला पड़ने का क्रम जारी रहेगा।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     22.0     03.6

उत्तरकाशी   17.9     02.0

मसूरी       18.0     02.5

टिहरी       18.0     04.0

हरिद्वार      15.0     03.6    

जोशीमठ    09.6     01.1

पिथौरागढ़   18.6     -1.4

अल्मोड़ा    18.9     -1.2

मुक्तेश्वर    16.5     1.6  

नैनीताल     18.8    03.0

यूएसनगर    14.7    0.1

चंपावत     15.4    0.2

यह भी पढ़ें- Happy New Year 2021: नववर्ष के स्वागत को देवभूमि में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, प्रकृति की अलौकिक छटा का आनंद लेते हुए मनाया जा रहा जश्न

chat bot
आपका साथी