जनता हमें मौका दे हम देंगे गौरवशाली उत्तराखंड : रावत

उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस कुर्सी या सुविधा भोगने के लिए सरकार में नहीं आना चाहती बल्कि जनता की तकलीफ दूर करने के लिए हम सरकार में आना चाहते हैं। हमारा वादा है जनता हमें मौका दें और हम सुंदर गौरवशाली उत्तराखंड देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:04 PM (IST)
जनता हमें मौका दे हम देंगे गौरवशाली उत्तराखंड : रावत
जनता हमें मौका दे हम देंगे गौरवशाली उत्तराखंड : रावत

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:

उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस कुर्सी या सुविधा भोगने के लिए सरकार में नहीं आना चाहती बल्कि जनता की तकलीफ दूर करने के लिए हम सरकार में आना चाहते हैं। हमारा वादा है जनता हमें मौका दें और हम सुंदर गौरवशाली उत्तराखंड देंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यमकेश्वर प्रखंड के डांडा मंडल किमसार स्थित गेंद मेला मैदान में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ का व्यक्ति पुरुषार्थी है, यहां की जवानी जीवन में परिवर्तन लाना जानती है। यहां की जनता के सहयोग से हम प्रदेश में परिवर्तन लाएंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा जैसा परिवर्तन नहीं चाहते जो सिर्फ कुर्सी और अपने तक सीमित रहता है। हम उत्तराखंड को बेहतर प्रदेश बनाना चाहते हैं । महिला और युवा सशक्तीकरण की दिशा में मजबूती के साथ हम उत्तराखंड को आगे ले जाना चाहते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कुछ घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेलों के दाम बढ़ा रही है। बेरोजगारी की स्थिति यह है कि प्रत्येक घर में एक बेरोजगार इस सरकार के कारण पैदा हो गया है। उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है वर्ष 2022 निश्चित रूप से उत्तराखंड में परिवर्तन लाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है वह परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस सत्ता में आकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कई विकास योजनाएं और रोजगार सृजन के कार्य हुए हैं। कांग्रेस फिर से सत्ता में आई तो सरकारी विभागों में लिप्त सभी पदों को भरा जाएगा ताकि उत्तराखंड में कोई युवा बेरोजगार ना रहे।

पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने कहा कि पांच वर्ष पूर्व चुनाव में जो वादे भाजपा ने इस क्षेत्र के लिए किए थे वह पूरे नहीं हुए हैं। इसका जवाब विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं को देना होगा। सभा का संचालन जिला पौड़ी के उपाध्यक्ष बचन बिष्ट ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरवान, विनोद डबराल नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के अध्यक्ष माधव अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र राणा, आदेश तोमर, गीता राणा, यमकेश्वर के संगठन प्रभारी संदीप बिष्ट, बैशाख सिंह पयाल, राजपाल सिंह, वीरेंद्र बंधु आदि मौजूद रहे।

-----------------------

कांग्रेस ने किए यह वायदे-

- कांग्रेस सत्ता में आई तो 40 वर्ष से अधिक के बेरोजगारों को कृषि कार्य के लिए 5000 प्रति माह पेंशन सुविधा दी जाएगी।

- वृद्ध जनों को पूर्व की भांति दोनों को विधवा व अन्य पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

- यमकेश्वर के गैंडखाल व ग्वाड़ी में बंद पड़े आइटीआइ को पुन: चालू किया जाएगा।

- बीन नदी पुल को प्राथमिकता के साथ बनाया जाएगा

- कौड़िया-किमसार मार्ग को फिर से डब्ल्यूएमडी पैटर्न से तैयार किया जाएगा।

- डांडामंडल को तहसील मुख्यालय से जोड़ा जाएगा।

- इंटर कालेज किमसार का राजकीयकरण किया जाएगा।

- विध्यवासिनी बाईपास का काम पूरा कर पर्यटन के लिए खोला जाएगा।

- ताल घाटी में बारहमासी सड़क का निर्माण किया जाएगा

chat bot
आपका साथी