ऋषिकेश: मुनिकीरेती क्षेत्रवासियों की चेतावनी, हमलावर गिरफ्तार न हुए तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन

मुनिकीरेती क्षेत्र में दो दिन के भीतर मारपीट की दो घटनाओं में आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपित गिरफ्तार न हुए तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:05 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:05 PM (IST)
ऋषिकेश: मुनिकीरेती क्षेत्रवासियों की चेतावनी, हमलावर गिरफ्तार न हुए तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन
ऋषिकेश: मुनिकीरेती क्षेत्रवासियों की चेतावनी। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में दो दिन के भीतर मारपीट की दो घटनाओं में आरोपितों की गिरफ्तारी ना होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द आरोपित गिरफ्तार न हुए तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

कैलाश गेट के समीप आयोजित बैठक में क्षेत्रवासियों और व्यापारियों ने कहा कि 10 अक्टूबर को व्यापारी दीपचंद कुमाईं के घर में घुसकर उनपर लोहे की राड से हमला किया था। इस मामले में दो हमलावरों को पकड़ा था, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें थाने से छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर को कुछ पर्यटकों ने नगर पालिका मुनिकीरेती के पूर्व सभासद और राफ्टिंग संचालक अनुराग पयाल के साथ भी मारपीट की थी। इसमें उन्हें काफी चोट आई थी।

इस घटना में भी पुलिस ने हमलावरों को पकड़कर थाने से छोड़ दिया है। व्यापारियों ने कहा कि अगर जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होती तो पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में अनुराग पयाल, आशीष गौड़, जितेंद्र सिंह धाकड़, संजय पुंडीर, उमा शंकर, सुभाष चौहान, विरेंद्र सिंह चौहान, विनोद चौहान, बबलू, लक्की, देवेश उनियाल, जयपाल पुंडीर, प्रदीप भंडारी आदि उपस्थित थे।

जुआ खेलते चार गिरफ्तार

डोईवाला के केशवपुरी बस्ती में जुआ खेलते चार युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से ताश के पत्तों सहित 5290 रुपये बरामद किए हैं। डोईवाला कोतवाली वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम पंवार ने बताया कि आरोपित आकिल ,राजन दोनों निवासी राजीव नगर, रमेश उर्फ चंटू व शिवम दोनों निवासी केशवपुरी बस्ती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश : ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बाहरी नागरिकों का हो पुलिस सत्यापन

chat bot
आपका साथी