प्रवासियों, बेरोजगारों और किसानों पर कांग्रेस मुखर, व्यापक आंदोलन पर लगाई मुहर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों की बैठक में प्रवासियों बेरोजगारों और किसानों के मुद्दे उठे। सरकार पर जनता से वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए व्यापक आंदोलन पर मुहर लगाई गई

By Edited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 09:50 PM (IST)
प्रवासियों, बेरोजगारों और किसानों पर कांग्रेस मुखर, व्यापक आंदोलन पर लगाई मुहर
प्रवासियों, बेरोजगारों और किसानों पर कांग्रेस मुखर, व्यापक आंदोलन पर लगाई मुहर

राज्य ब्यूरो, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्रियों की बैठक में प्रवासियों, बेरोजगारों और किसानों के मुद्दे उठे। सरकार पर जनता से वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए व्यापक आंदोलन पर मुहर लगाई गई। प्रस्ताव पारित कर उत्तराखंड लौटे प्रवासियों को पांच लाख की सहायता राशि देने की मांग पार्टी ने की है। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दूसरे दिन बुधवार को प्रदेश महामंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। अन्य राज्यों से उत्तराखंड आए प्रवासियों को रोजगार के लिए पांच लाख की सहायता देने की मांग सरकार से की गई। दूसरे प्रस्ताव में राज्य में व्याप्त बेरोजगारी समाप्त करने को तत्काल विभिन्न विभागों में भर्तियां खोलने पर जोर दिया गया। तीसरा प्रस्ताव पारित कर पार्टी ने राज्य सरकार से वायदे के मुताबिक किसानों का ऋण माफ करने और गन्ना किसानों का बकाया जल्द भुगतान करने की मांग की।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की पलायन रोकने, रोजगार, उद्योग-धंधे, पर्यटन समेत तमाम नीतियों पर हमला बोला। प्रदेश ध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता को विश्वास में लिए बगैर बनाए गए चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को कांग्रेस सत्ता में आते ही समाप्त करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को दोबारा सत्ता में लाना है। 
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग पीड़ित है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार का इंजन फेल हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई संगठन की दूसरी बैठक में 31 में से 25 महामंत्रियों ने बैठक में शिरकत की। संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया। 
बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, राजेंद्र शाह, हेमेश खर्कवाल, ललित फस्र्वाण, पीके अग्रवाल, मनमोहन मल्ल, भुवन कापड़ी, याकूब सिद्दीकी, राजपाल खरोला, गोदावरी थापली, ताहिर अली, बलवंत सिंह, यशपाल राणा, लक्ष्मी राणा, सतीश कुमार, महेश शर्मा, अतोल रावत, पुष्कर जैन, हिमाशु गावा, घनानंद नौटियाल, ममता हल्दर, हरिकृष्ण भट्ट, गोविंद सिंह बिष्ट उपस्थित थे।
chat bot
आपका साथी