अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर कांग्रेस में भी उत्साह

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के मौके पर प्रदेश कांग्रेस और उसके नेता भी राममय और उल्लास में डूबे दिखे।

By Edited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 03:41 PM (IST)
अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर कांग्रेस में भी उत्साह
अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर कांग्रेस में भी उत्साह

देहरादून, राज्य ब्यूरो। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन के मौके पर प्रदेश कांग्रेस और उसके नेता भी राममय और उल्लास में डूबे दिखे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हर व्यक्ति प्रफुल्लित है। 

इसे धार्मिक आस्था कहें या सियासत, श्रीराम मंदिर को लेकर अक्सर चुप्पी साधे रखनी वाली प्रदेश कांग्रेस के नेता भी मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने से प्रसन्न हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य शुरू होना स्वागतयोग्य है। भगवान राम में हम सबकी आस्था है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में विधायकों के वेतन-भत्तों में कटौती को अध्यादेश लाने जा रही सरकार

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति के संरक्षक सूर्यकांत धस्माना ने अयोध्या में श्रीराम लला के मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के मौके पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। बुधवार को पार्टी मुख्यालय में सभी पार्टीजनों को भी उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने धरती पर मनुष्य रूप में अवतार लेकर अपने पूरे जीवन में हर भूमिका में चाहे वो पुत्र के शिष्य के राजा के रूप में रही हो मर्यादा की स्थापना की। इसी मर्यादा का अनुकरण करने की आवश्यकता है। 

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, तो कैसे होगा विकास : हरीश रावत

chat bot
आपका साथी